BiharCourt NewsJharkhandLead NewsRanchi

चारा घोटाला मामले में CBI कोर्ट के फैसले को आरके राणा ने दी हाईकोर्ट में चुनौती

Ranchi: चारा घोटाले मामले में सीबीआई कोर्ट के आदेश को आरके राणा ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है. मामले में आरके राणा ने हाईकोर्ट में शुक्रवार को अपील याचिका दायर की. आरके राणा संयुक्त बिहार में मंत्री रह चुके हैं. दायर अपील याचिका में राणा ने जमानत की भी मांग की है. 21 फरवरी को सजा सुनाते हुए सीबीआई की विशेष अदालत ने आरके राणा को पांच साल की सजा और 60 लाख जुर्माना लगाया था.

लालू प्रसाद यादव के साथ ही आरके राणा समेत 99 लोगों को मामले में आरोपी पाया गया. जिन पर सीबीआइ की विशेष अदालत ने फैसला दिया. मामला डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी का है.

बता दें इसके पहले लालू प्रसाद यादव ने भी मामले में हाईकोर्ट में अपील याचिका दायर की है. जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए हाईकोर्ट से जमानत की मांग की. साथ ही सीबीआई कोर्ट के आदेश को भी चुनौती दी.

इसे भी पढ़ें:कोरोना के बावजूद झारखंड में प्रति व्यक्ति आय 53 हजार के पार, जीडीपी भी बढ़ा

Related Articles

Back to top button