
New Delhi: हाल ही में कोरोना से उबरे वरिष्ठ कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद राजीव सातव का आज निधन हो गया. राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले सातव 22 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. बताया जाता है कि कोरोना से उबरने के बाद सातव को नया वायरल संक्रमण हो गया था. रविवार को निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया है.
46 वर्षीय सातव के निधन के बाद कांग्रेस के तमाम नेता संवेदना व्यक्त कर रहे हैं. राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा-‘मुझे अपने दोस्त राजीव सातव के खोने का बहुत दुख है. वह विशाल क्षमता वाले नेता थे जिन्होंने कांग्रेस के आदर्शों को असली रूप दिया. यह हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है. उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना और प्यार.’
प्रियंका गांधी, रणदीप सुरजेवाला समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने संवेदना जताई है. संवेदना जताते हुए प्रियंका ने लिखा है कि – राजीव सातव के रूप में हमने अपना एक प्रतिभाशाली साथी खो दिया है. दिल के साफ, ईमानदार, कांग्रेस के आदर्शों के लिए प्रतिबद्ध और भारत के लोगों के प्रति समर्पित. मेरे पास शब्द नहीं हैं, बस उनकी युवा पत्नी और बच्चों के लिए प्रार्थना है. उनके पास उसके बिना आगे बढ़ने की शक्ति हो.’




