Crime NewsLead NewsNational

पति को मार कर टाइल्स के नीचे किया दफन, रहने लगी प्रेमी के साथ, जानिये कैसे खुला राज

पत्नी हुई गिरफ्तार, प्रेमी अमित मिश्रा चल रहा है फरार

Mumbai : मुंबई के दहिसर पूर्व में रावलपाड़ा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. 12 दिनों से पति गायब था और उसकी 6 साल की बेटी लगातार बता रही थी कि पापा किचन में हैं. शक होने पर जब किचन की खुदाई की गई तब एक शव बरामद हुआ. मामले की तह तक पहुंचने के बाद पता चला कि पत्नी ने ही अपने पति की हत्या कर उसे किचन में दफना दिया था. चलिए पूरे मामले को विस्तार से जानते हैं..

मुंबई के दहिसर पूर्व में रावलपाड़ा के खान कंपाउंड में रहने वाले रइस शेख एक कपड़े की दुकान में सेल्समैन का काम करता था. अचानक से वह गुम हो गया. किसी को उसके बारे में कुछ पता नहीं चला तब 25 मई को उनके दोस्तों ने इस बात की शिकायत पुलिस थाने में की. पुलिस के हाथों भी कुछ सुराग पता नहीं चला. इसी दौरान रइस शेख को खोजने उनके भाई मुंबई आए और जब पूछताछ की तो 6 साल की बच्ची ने कहा कि अंकल मम्मी ने ही पापा को किचन में रखा है.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand में फिर से शुरू होगी CM दीदी किचन योजना, खुलेंगे 4000 सेंटर

प्रेमी की मदद से पति की हत्या की

जब मामले की पूरी जांच की गई तो पता चला कि पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद से सबसे पहले अपने पति की हत्या की. उसके बाद घर के अंदर ही किचन में गड्ढा खोदकर पति के शव को दफना दिया. इतना ही नहीं उस गड्ढे को भरकर उसके ऊपर टाइल्स बिछा दी. फिर क्या था उसी कमरे में वह उसके प्रेमी के साथ रहने लगी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी राशिदा शेख को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं उसके प्रेमी अमित मिश्रा की तलाश जारी है.

इसे भी पढ़ें : सीरम इंस्टीट्यूट बनाएगा रूस की स्पूतनिक वी वैक्सीन, कंपनी ने DCGI से मांगी मंजूरी

Related Articles

Back to top button