DeogharJharkhand

देवघर पुलिस ने 12 घंटे में किया रेवा राणा हत्याकांड का खुलासा, मास्टर माइंड गिरफ्तार

Deoghar : 22 फरवरी को जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में रेवा राणा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्याकांड का मास्टरमाइंड कमल यादव को गिरफ्तार कर लिया. हत्याकांड का खुलासा करते हुए देवघर एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जसीडीह थाना अंतर्गत मानिकपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर रेवा राणा नाम के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी थी.

गिरफ्तारी के लिए एसआइटी का किया गया था गठन

रेवा राणा हत्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर एसआइटी टीम गठन किया गया था. टीम ने 12 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी कमल यादव को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी कमल यादव पहले भी एक मर्डर केस के मामले में 5 साल की सजा काट चुका है. कमल यादव को सिमुलतला बिहार से गिरफ्तार किया गया.

जमीन विवाद के चलते की गयी थी हत्या

रेवा राणा की हत्या जमीनी विवाद के कारण की गयी थी. मिली जानकारी के अनुसार भुनेश्वर यादव द्वारा यह जमीन बेची गयी थी और न्यायालय के आदेश के अनुसार रेवा राणा के टीम के पक्ष में ऑर्डर आया था, जिसके कारण उसकी हत्या कर दी गयी. हत्या में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गयी है. इसके अलावे संदिग्धों में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पेट्रोल चोरी के मामले में अभियुक्त हैं. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआइटी टीम लगातार छापामारी कर रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिये जायेंगे.

इसे भी पढ़ें : नक्सलियों के सहयोगी को पुलिस ने कारतूस, विस्फोटक के साथ किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button