
Mujafferpur: बीपीएससी की 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न-पत्र लीक होने के मामले की अभी जांच चल ही रही है कि अब यूनिवर्सिटी एग्जाम में प्रश्न पत्र लीक होने की बात सामने आ रही है. बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की परीक्षा में पेपर लीक होने का मामला बुधवार को सामने आया है. विश्वविद्यालय में पार्ट वन की परीक्षा चल रही है. गौरतलब है कि बुधवार को मैथ्स का पेपर था.
ये भी पढ़े : PANCHAYAT ELECTION: पहले चरण के लिये आज से जमा ली जायेंगी बसें, 271 वाहनों की आवश्यकता
जानकारी के अनुसार वाट्स ऐप के माध्यम से मैथ्स के सवाल वायरल हुए हैं. हैरान करने वाली बात तो यह है कि क्वेश्चन पेपर विवि से ही जुड़े एक वाट्स ऐप ग्रुप पर शेयर किया गया, जिसके बाद यह वायरल हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक़ हाजीपुर के एक कॉलेज से सवाल वायरल हुआ है. सुबह 9. 20 बजे ये प्रश्न वाट्स ऐप पर पहुंच गया.
अभी स्टूडेंट्स मैथ्स की परीक्षा दे रहे हैं. एग्जाम ओवर होने के बाद ही पुष्टि हो पाएगी कि वायरल पेपर असली है या नकली. इधर बिहार विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार ने कहा है कि उन्हें भी इसकी जानकारी दी गई है. सूचना पाकर कई पदाधिकारियों को जांच में लगाया गया है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा हो जाने के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी कि वायरल सवाल असली हैं या नहीं.
ये भी पढ़े : Big Breaking : चक्रधरपुर के गांव में पिता ने दो बच्चों की हत्या कर खुद फांसी लगा ली




