Crime NewsJharkhandLatehar

लातेहार : झामुमो नेता दिलशेर हत्याकांड में दो टीपीसी उग्रवादी गिरफ्तार, गोली समेत अमेरिकन पिस्टल बरामद

Latehar : झामुमो नेता दिलशेर खान हत्याकांड में शामिल दो टीपीसी उग्रवादी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साथ उनके पास से गोली समेत अमेरिकन पिस्टल और खोखा बरामद किया गया है. हत्याकांड को आधा दर्जन उग्रवादियों ने अंजाम दिया था. अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी तेज है. हत्याकांड को लेवी के लिए अंजाम दिया गया था.

बुधवार को लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने अपने कार्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी. एसपी ने बताया कि टीपीसी के सनोज उरांव और आशेश्वर गंझू इस हत्याकांड में शामिल थे. इस हत्याकांड को पांच से छह उग्रवादियों ने अंजाम दिया था. घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

ये भी पढ़े : PANCHAYAT ELECTION: पहले चरण के लिये आज से जमा ली जायेंगी बसें, 271 वाहनों की आवश्यकता

उन्होंने बताया की झामुमो के बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष दिलशेर खान की हत्या टीएसपीसी उग्रवादियों के द्वारा की गयी थी. एसआइटी टीम के द्वारा जांच में पता चला है कि उक्त हत्या लेवी को लेकर की गयी है. पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है. बता दें कि लातेहार के विधायक वैद्यनाथ राम के बालूमाथ प्रखंड प्रतिनिधि और झामुमो नेता दिलशेर खान की अज्ञात अपराधियों द्वारा 24 अप्रैल को बालूमाथ थाना क्षेत्र के कुसुमाही साइडिंग में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

झामुमो नेता दिलशेर खान की हत्या में शामिल टीपीसी के दो उग्रवादी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि सनोज (28) मूल रूप से बिहार के कैमूर भभुआ का रहने वाला है. वह वर्तमान में बालूमाथ में रहता था, जबकि आशेश्वर (26) बालूमाथ के हेमपुर का रहने वाला है.
विदित हो कि हत्या में शामिल अपराधियों के नहीं पकड़े जाने पर भाजपा ने आक्रामक रुख अख्तियार किया था और 13 मई को बालूमाथ थाना के सामने प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी.

छापेमारी दल में बालूमाथ एसडीपीओ अजीत कुमार, इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार, थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, हेरहंज थाना प्रभारी मुकेश चौधरी, बालूमाथ पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार महतो, बालूमाथ पुलिस अवर निरीक्षक नीतीश कुमार, बालूमाथ पुलिस अवर निरीक्षक कुबेर साव, हेरहंज थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार, बालूमाथ थाना के पुलिस अवर निरीक्षक धीरज कुमार, बालूमाथ थाना के अवर निरीक्षक कुंदन कुमार, बालूमाथ थाना रिजर्व गार्ड, सैट 208 सशस्त्र बल व मकईयाटाड पिकेट के जवान शामिल थे.

ये भी पढ़े : Big Breaking : चक्रधरपुर के गांव में पिता ने दो बच्चों की हत्या कर खुद फांसी लगा ली

Related Articles

Back to top button