Uncategorized

सीरिया : हवाई हमले में 100 अल कायदा आतंकियों की मौत

दमिश्क: सीरिया के अलेप्पो प्रांत में शुक्रवार को अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन के हवाई हमलों में अल कायदा से जुड़े नुसरा फ्रंट के करीब सौ आतंकवादी मारे गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आतंकवाद रोधी गठबंधन ने दार इजेह शहर के प्रशिक्षण शिविरों को निशाना बनाया।

नुसरा फ्रंट अस्ताना में सीरिया मुद्दे पर होने वाली वार्ता के बाद सीरिया में हमले के लिए लड़ाकों को जुटाने में लगा हुआ है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी समूह के रूप में नामित फ्रंट को वार्ता से अलग रखा गया है।

इस समूह के बहुत से कमांडरों को आतंकवाद रोधी गठबंधन या प्रतिद्वंद्वी विद्रोही समूहों द्वारा निशाना बनाए जाने के कारण हाल में काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button