
New Delhi : रूसी सेना के यूक्रेन में घुसने के बाद से रूस-यूक्रेन युद्ध खतरनाक दौर में पहुंच गया है. रूस ने अमेरिका और नाटो की चेतावनी को दरकिनार कर अपनी सेना यूक्रेन भेजी है. ऐसे में यूक्रेन ने भारत से युद्ध रुकवाने के लिए पहल करने की गुहार लगायी है. यूक्रेन पर हमले की रणनीति आज से नहीं बल्कि पिछले ही साल से बना रहा था ऐसे में सवाल उठता है कि उस दौरान अमेरिका संग नाटो देश क्या कर थे. जब यूक्रेन नाटो देशों में शामिल है तो फिर अमेरिका संग बाकी के नाटो देश उसे बचाने क्यों नहीं आ रहे हैं.
ऐसा मालूम पड़ता है कि अमेरिका अब पहले जैसा नहीं रह गया और यह रूस संग बाकी देशों ने अफगानिस्तान में सुपर पावर के ताकत को भांप लिया था कि अब वो पहले जैसा नहीं रहा. ऐसा लगता है कि यूक्रेन ने भी अब अमेरिका और नाटो देशों से रक्षा की आस छोड़ दिया है.
क्योंकि, यूक्रेन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है कि अगर अब उसकी कोई मदद कर सकता है तो वो इकलौते पीएम नरेंद्र मोदी ही हैं.
इसे भी पढ़ें:रूस और यूक्रेन के बीच जंग में 40 यूक्रेनी सैनिकों की मौत, यूक्रेन के दो गांवों पर भी रूस का कब्जा
यूक्रेन के राजदूत इगोर ने पीएम से की गुजारिश
यूक्रेन के राजदूत ने पीएम मोदी से हस्तक्षेप करने की गुजारिश की है. यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने कहा है कि, भारत और रूस के संबंध अच्छे हैं. नई दिल्ली (भारत) यूक्रेन-रूस विवाद को कंट्रोल करने में अहम योगदान दे सकता है.
इगोर पोलिखा ने कहा है कि, हम पीएम नरेंद्र मोदी से गुजारिश करते हैं कि वह तत्काल रूस के राष्ट्रपति पुतिन और हमारे राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से संपर्क करें.
इसे भी पढ़ें:SE Railway News: घट रहा कोरोना का असर, धीरे-धीरे बढ़ेगा ट्रेनों का परिचालन, ये रही जीएम के दौरे की पूरी जानकारी
मिसाइल हमले में यूक्रेन के 9 नागरिकों की मौत
लंबे तनाव के बाद रूस ने गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे यूक्रेन पर हमला बोल दिया. मिसाइल हमले में यूक्रेन के 9 नागरिकों की मौत हो गई है. रूस की फौज यूक्रेन के कई इलाकों में पहुंच चुकी है. कई पैराट्रूपर्स यूक्रेन के मिलिट्री इंस्टॉलेशन्स पर उतारे गए हैं.
रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने नेशनल टेलिविजन पर हमले का ऐलान करते हुए धमकी भरे लहजे में कहा है कि, रूस और यूक्रेन के बीच किसी ने दखल दिया तो अंजाम बुरा होगा. पुतिन का ये इशारा अमेरिका और नाटो फोर्सेस की ओर था.
इस बयान के 5 मिनट के भीतर यूक्रेन में राजधानी कीव समेत कई प्रांतों में 12 धमाके हुए. राजधानी कीव पर मिसाइल अटैक भी हुआ. वहां एयरपोर्ट बंद कर दिया गया.
इसे भी पढ़ें:रांची में री-रजिस्ट्रेशन कर चल रहे हैं 15 से 20 साल पुराने वाहन




