
Kabul : राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे शीर्ष खिलाड़ियों सहित अफगानिस्तान टीम ने रविवार को यहां काबुल क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास शुरू कर दिया. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने यह जानकारी दी.
खिलाड़ी एक महीने तक चलने वाले अभ्यास शिविर का हिस्सा हैं जिसमें बल्लेबाजी, गेंदबाजी और टीम के संपूर्ण प्रदर्शन को सुधारने पर ध्यान दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ेंः बीटीएस, बिग हिट इंटरटेन्मेंट ने ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ फाउंडेशन को 10लाख डॉलर की राशि दी
एसीबी ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह शिविर कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिए संबंधित दिशानिर्देशों तथा आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद), डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) और अफगानिस्तान के जन स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ करीबी समन्वय में आयोजित किया जाएगा. ’
शनिवार को खिलाड़ियों और अन्य संबंधित अधिकारियों के लिए कोविड-19 जागरूकता बैठक आयोजित की गयी थी. इसमें उन्हें शिविर के दौरान अपनाये जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में बताया गया.
इसे भी पढ़ेंः Corona Cases: स्पेन को पीछे छोड़कर 5वां देश बना भारत, 24 घंटे में 287 मौतें
अफगानिस्तान को टी20 विश्व कप के अलावा 21 नवंबर से आस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में एकमात्र टेस्ट मैच भी खेलना है.
शिविर में भाग ले रहे खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है : असगर अफगान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, करीम जानत, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह ज़ादरान, गुलबदीन नायब, राशिद खान, नाज़िन उल हक, शापूर जादरान, क़ैस अहमद, मुजीब उर रहमान, आज़मतुल्लाह ओमर, समीउल्लाह शिनवारी, मोहम्मद शहज़ाद, सईद शिरज़ाद, दरवेश रसूली, ज़हीर ख़ान पाक़ीन, फ़रीद मलिक, हमज़ा हॉटक और शराफुद्दीन अशरफ़.
इसे भी पढ़ेंः दिल्ली सरकार की कमिटी का अनुमान: राजधानी में जून आखरी तक होंगे Corona के एक लाख से अधिक केस




