
Bokaro: जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के पुंडरू गांव में रविवार को तड़के होटल में काम करने वाले कुक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
मिली जानकारी के अनुसार मृतक संजय राय चास के एक होटल में काम करता था. लॉकडाउन के बाद होटल बंद होने पर वह घर पर ही रह रहा था. पूरा परिवार उसी की कमाई पर चलता था.
इसे भी पढ़ें- बीटीएस, बिग हिट इंटरटेन्मेंट ने ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ फाउंडेशन को 10लाख डॉलर की राशि दी
तनाव में था संजय
कोरोना वायरस के कारण जब से लॉकडाउन हुआ तब से होटल बंद था. इस वजह से संजय घर वापस आ गया था. उसकी आमदनी पूरी तरह से बंद हो गयी थी. वह काफी तनाव रहने लगा था. किसी से बातचीत नहीं करता था.
उसके समान्य स्वभाव में बदलाव आ गया था. उसकी कमाई पर ही उसका पूरा परिवार निर्भर करता था. वहीं काम बंद हो जाने की वजह से घर में दिक्कत होने लगी थी. इन सब कारणों से वह तनाव में रहता था.
इसे भी पढ़ें- HRD मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ने किया ऐलान : 15 अगस्त के बाद खुलेंगे स्कूल-कॉलेज
आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है. जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर संजय की आत्महत्या की वजह क्या थी.
फिलहाल पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर रही है. पुलिस यह पता लगाने कि कोशिश कर रही है कि कमाई नहीं होने के कारण संजय ने आत्महत्या की या फिर कोई और वजह है.
इसे भी पढ़ें- दिल्ली सरकार की कमिटी का अनुमान: राजधानी में जून आखरी तक होंगे Corona के एक लाख से अधिक केस




