JharkhandLead NewsRanchi

अधिवक्ताओं ने किया पेन डाउन, न्यायिक कार्य रहे प्रभावित

Ranchi: अधिवक्ता हेमंत शिकरवार पर हुए हमले के विरोध में मंगलवार को न्यायिक पेन डाउन किया गया. इस दौरान कोर्ट में सुनवाई से लेकर सभी काम काज बंद रहे. हालांकि हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई इस दौरान हुई. झारखंड राज्य बार काउंसिल की ओर से ये निर्णय लिया गया था. इस दौरान कुछ अधिवक्ताओं ने हजारीबाग जाकर हेमंत शिकरवार से मुलाकात की. बार कांउसिल के मीडिया प्रभारी संजय कुमारी विद्रोही ने बताया कि राज्य में न्यायिक काम काज बदं रहे. साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अधिवक्ताओं ने विरोध दर्ज किया और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की. विद्रोही ने बताया कि लंबे समय से राज्य में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की जा रही है. उन्होंने कहा कि मामले कि पूरी जांच होनी चाहिए. साथ ही स्पीड ट्रायल के तहत दोषियों पर कारवाई हो.

इसे भी पढ़ें : कोरोना का डर, रिम्स में इलाज के लिए कम पहुंच रहे मरीज

काला बिल्ल लगाकर करेंगे काम

बार कांउसिल के आदेशानुसार दो फरवरी से अधिवक्ता काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे. इस दौरान अधिवक्ताओं पर हो रहे हमलों का विरोध किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : रांची में दुकान सील करने का विरोध, रोड पर उतरे अपर बाजार के दुकानदार

Related Articles

Back to top button