JharkhandLead NewsRanchi

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री की पहल पर रांची लोकसभा को एक और नई ट्रेन की सौगात

Ranchi : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल पर एक और नई ट्रेन की सौगात रांची लोकसभा को मिली है. टाटा से जयनगर तक चलने वाली सप्ताहिक ट्रेन (ट्रेन नंबर 18119) जो टाटानगर से शुक्रवार को संध्या 6:50 पर शाम को चलेगी, वह दूसरे दिन 11:30 सुबह बजे जयनगर पहुंचेगी. टाटा से यह चलने वाली ट्रेन  चांडिल, मुरी, कोटशिला, राजाबेरा, धनबाद, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, होते हुए जयनगर पहुंचेगी. वहीं जयनगर से टाटा (ट्रेन नंबर 18120) यह शनिवार को चलेगी. संजय सेठ ने इस नई ट्रेन की सौगात के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया है. कहा है कि इस ट्रेन के चलने से चांडिल, मुरी के लोगों को इसका लाभ मिलेगा.

इसके अलावा श्री सेठ की पहल पर सीबीएसई का रिजनल ऑफिस भी रांची में खुलने की अधिसूचना जारी हो गई है.

विगत कई वर्षों से संजय सेठ इस प्रयास में लगे हुए थे. उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के प्रति आभार जताते कहा कि विगत कई वर्षों से यहां के विद्यार्थियों की मांग थी. सीबीएसई स्कूलों की भी यही मांग थी कि किसी भी काम के लिए पटना जाना पड़ता है परंतु अब रांची में क्षेत्रीय  कार्यालय खुल जाने से यहां के विद्यार्थियों को सुविधा प्राप्त होगी.

Related Articles

Back to top button