
Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के 15 विभिन्न डिपार्टमेंट में 10 अगस्त तक नामांकन का मौका है. शैक्षणिक सत्र 2019-21 में नामांकन के इस मौके का लाभ वैसे ही उम्मीदवार ले सकते हैं, जिन्होंने पूर्व में चांसलर पोर्टल के माध्यम से नामांकन के लिए आवेदन किया हो. रांची विवि के मोरहाबादी कैंपस स्थित विभाग में 917 सीटें खाली हैं. इन्हीं बची हुई सीटों के लिए नामांकन लिया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – पुलवामा के शहीदों के साथ रघुवर दास का धोखा : छठी बार वेतन लिया, पर घोषणा करके नहीं दी एक माह की सैलरी
सभी विभागों में 917 सीटें
नामांकन के संबंध में विवि पीआरओ पीके झा ने बताया कि नामांकन 10 अगस्त तक लिया जा रहा है. इन सीटों पर नामांकन के लिए नया रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा रहा है. विवि की वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के अनुसार, कुल 917 सीटों में सबसे ज्यादा सीट जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा विभाग में है.
यहां नौ विषयों की पढ़ाई करायी जाती है, जिसमें 204 सीटों पर नामांकन लिया जा रहा है. इसके बाद अर्थशास्त्र विभाग में 117 सीटें खाली हैं.
रांची विवि के संस्कृत विभाग में 49, इतिहास विभाग में 182, समाजशास्त्र विभाग में 29, मनोविज्ञान विभाग में 50, एंथ्रोपोलॉजी विभाग में 24, फिलोसोफी विभाग में 39, ऊर्दू विभाग में 72, बंगला विभाग में 60, होम साइंस विभाग में 42, केमेस्ट्री विभाग में 49 सीट है.
जानकारी के मुताबिक, फिजिक्स डिपार्टमेंट में 07 सीटें बची हैं. यह सात सीट एससी- एसटी उम्मीदवारों के लिए है.
इसे भी पढ़ें – खुलासाः एनटीपीसी का पकड़ी बरवाडीह कोल माइंस में फॉरेस्ट क्लीयरेंस को ताक पर रखकर हो रहा है खनन
संबंधित विभाग में ले सकते हैं नामांकन
बची हुई सीटों पर नामांकन के लिए संबंधित विभागों को सूची भेज दी गयी है. उम्मीदवारों को जिस विभाग में नामांकन लेना है, वे उस विभाग में जाकर शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की फोटो कॉपी जमा कर नामांकन ले सकते हैं. 10 अगस्त के बाद किसी भी तरह से नामांकन नहीं लिया जायेगा. रांची विवि में नामांकन का यह अंतिम मौका है.
इसे भी पढ़ें – धनबाद : 500 की आबादी में बनाये सिर्फ 10 शौचालय, डेढ़ साल पहले ही कर दिया ODF घोषित




