DhanbadJharkhand

NEWS WING IMPACT: धनबाद में ट्रेंच कटिंग कर रास्ता रोकने के मामले में सात के खिलाफ FIR

Dhanbad:  रामपुर डिगवाडीह गांव में ट्रेंच कटिंग कर दो गांवों का रास्ता रोकने के मामले में जिला प्रशासन ने गांव के सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी करायी है. गांव में दबंग द्वारा रास्ते पर ट्रेंच कटिंग दो गांवों का रास्ता रोके जाने की खबर न्यूज विंग द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किये जाने के बाद सीओ ने मामले की जांच की.

जांच में सीओ ने पाया कि दबंग जिस जमीन पर अपना दावा पेश कर रहा है,  वह जमीन सरकारी है. सीओ ने बताया कि इसी जमीन पर सड़क बनेगी और खैराटांड़ और पुरनाटांड़ के ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जायेगा. सीओ की इस पहल के बाद खैरटांड़ और पुरनाटांड़ के लोगों में हर्ष का माहौल है. इन सात लोगों में झामुमो का दबंग नेता रामकुमार रजक भी शामिल है.

इसे भी पढ़ेंः ‘संस्कृति को बचाते हुए हो आदिवासियों का विकास, निवेशकों को ग्रामसभा की अनुमति से ही दी जाये जमीन’

नेता की दबंगई के कारण अपने घरों से भी नहीं निकल पा रहे थे लोग

धनबाद जिला मुख्यालय से महज 15 किमी की दूरी पर स्थित है रामपुर गांव. यह गांव पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र में पड़ता है और नक्सल प्रभावित माना जाता है. इसी गांव के झामुमो के नेता ने दबंगई दिखाते हुए रास्ते पर ट्रेंच कटिंग कर दो गांवों का रास्ता रोक दिया था. इस मामले में दबंग नेता का कहना था कि यह उसकी पुश्तैनी जमीन है और अब वे इस पर अपना बैल बांधेंगे.

नेता की दबंगई के कारण खैरटांड़ और पुरनाटांड़ के ग्रामीण अपने ही घर में बंधक बन जाने को मजबूर हो गये थे. वे रोजमर्रा के सामान की खरीदारी के लिए भी अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे. बच्चों का स्कूल जाना बंद था. लोग अपने बीमार परिजनों को अस्पताल तक नहीं ले जा पा रहे थे.

इसे भी पढ़ेंः पुलवामा के शहीदों के साथ रघुवर दास का धोखा : छठी बार वेतन लिया, पर घोषणा करके नहीं दी एक माह की सैलरी

न्यूज विंग से मिली मामले की जानकारी

न्यूज विंग के माध्यम से जब मामले की जानकारी एसडीएम राज महेश्वरम को हुई तो उन्होंने पूर्वी टुंडी के सीओ को तत्काल मामले की जांच का आदेश दिया. एसडीएम के आदेश पर सीओ ने मामले की जांच कर सात लोगों के खिलाफ इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराया है.

इसे भी पढ़ेंः लेफ्टिनेंट कर्नल एमएस धोनी 15 अगस्त को  लेह में तिरंगा फहरायेंगे!

Related Articles

Back to top button