Jamshedpur

जमशेदपुर में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, टाइगर मोबाइल की टीम ने किया शहर भ्रमण

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर जिला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोर्ड पर है, पूजा मे शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सिटी एसपी ऋषभ गर्ग के नेतृत्व मे टाइगर मोबाईल की टीम आज शहर के मुख्य बाजारों का बाइक के साथ भ्रमण पर निकले, जंहा पुलिस की टीम बिस्टुपुर और साकची बाज़ार का भ्रमण किया, वंही सिटी एसपी ने भी बाइक चला कर सभी जगहों पर निरिक्षण किया, इस दौरान सभी जाम लगने वाले जगहों का निरिक्षण किया गया, सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि दुर्गा पूजा मे शहर मे एक से बढ़ कर एक पंडाल का निर्माण करवाया जाता है, पूजा पंडालों को देखने के लिए काफी लोग पूजा घूमने निकलते है, जिनकी सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है, उन्होंने कहा कि पूजा मे काफी भीड़ होने के कारण छीनतइ गैंग भी एक्टिव रहता है, जिससे लोगों को बचाने को लेकर तीन पारी मे टाइगर मोबाईल गस्ती करता रहेगा, साथ ही सभी जगहों पर सादे लिवास मे पुलिस बल की तैनाती रहेगी, हर हाल मे चोर उच्चक्को पर नजर रहेगी, सिटी एसपी ने कहा कि अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी, किसी भी हाल मे अपराधियों को बक्सा नहीं जाएगा, उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान घूमने के क्रम मे रैस ड्राइव पर भी पुलिस की नजर रहेगी, रैस ड्राइव करते पकड़े जाने पर पुलिस कड़ी करवाई करेगी, उन्होंने शहर वासियों से अपील की है कि सभी लोग अपने युवाओं को समझा कर घर से बाहर जाने दें, रेस ड्राइव मे पकड़े जाने पर जुर्माना नहीं तो अधिक गलती रहने पर जेल भी हो सकती है, सिटी एसपी ने कहा कि पूजा खुसी खुसी मनाएं किसी को परेशान ना करें, पूजा को धूमधाम से मनाएं.

Related Articles

Back to top button