
Giridih: नवरात्र को लेकर गिरिडीह के सदर विधायक भी सक्रिय नजर आ रहे हैं. इसी क्रम में बुधवार को एसडीएम विशाललदीप खलको, डीएसपी संजय राणा और एसडीपीओ अनिल सिंह के साथ उन्होंने शहर के कई पूजा पंडाल और दुर्गा मंडप में तैयारियों का जायजा लिया और लाइट, सड़क को बेहतर करने के साथ सुरक्षा के हर इंतजाम करने को कहा. कई पूजा पंडाल के पास से झूल रहे बिजली के तारों को तुरंत हटवाया. इसके साथ विसर्जन के लिए चिन्हित तालाबों की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया. मौके पर पूजा समिति और पूजा मंडप के सदस्य भी शामिल थे.




