
Ranchi: धनबाद के जज उत्तम आनंद की मौत मामले में CBI रंजय सिंह हत्याकांड के आरोपी नंद कुमार सिंह उर्फ मामा से दूसरे दिन भी रांची स्थित होटवार जेल में पूछताछ कर रही है. इससे पहले गुरुवार को भी नंद कुमार सिंह उर्फ मामा से सीबीआई ने पूछताछ की थी. नंद कुमार के अलावा होटवार जेल में बंद चार अन्य अपराधियों से भी सीबीआई पूछताछ कर रही है. चारो जेल में बंद अपराधी धनबाद और पलामू के रहने वाले हैं.
CBI ने विशेष न्यायाधीश SDJM अभिषेक श्रीवास्तव की अदालत में आवेदन देकर रांची की होटवार जेल में बंद मामा से पूछताछ करने की अनुमति मांगी थी. कोर्ट से अनुमति मिलने पर गुरुवार को CBI के अधिकारी होटवार जेल पहुचकर नंद कुमार सिंह से पूछताछ की और शुक्रवार को सीबीआई होटवार जेल पहुंची है और पूछताछ कर रही है.
इसे भी पढ़ें : वाहनों की फिटनेस जांच का काम निजी हाथों में सौंपेगी सरकार, पीपीपी मोड पर संचालित होंगे ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन
झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह के करीबी माने जाने वाले रंजय सिंह की हत्या के आरोप में मामा जेल में बंद है. रंजय सिंह की हत्या के मामले की सुनवाई जज उत्तम आनंद की अदालत में लंबित थी. अदालत में यह मामला अभियोजन साक्ष्य के लिए चल रहा था, इस मामले में मामा के अलावा हर्ष सिंह भी आरोपी है. हर्ष सिंह फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर है. गौरतलब है कि विगत 28 जुलाई को मॉर्निंग वॉक के दौरान जज उत्तम आनंद को एक ऑटो ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गयी थी.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा : सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, पुलिस ने बताया हादसा




