GiridihJharkhand

गिरिडीहः साउंड सिस्टम संचालक संघ ने स्थानीय विधायक से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र

Giridih : साउंड सिस्टम इस्तेमाल की अनुमति को लेकर शुक्रवार को गिरिडीह साउंड सिस्टम एसोसिएशन ने स्थानीय विधायक से मुलाकात की.

एसोसिएशन के अध्यक्ष रामजी प्रसाद यादव के नेतृत्व में जिले भर के सांउड सिस्टम संचालकों ने सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू से मिले और एसोसिएशन का मांग पत्र सौंपा.

करीब 10 प्रखंड के डेढ़ सौ से अधिक साउंड सिस्टम संचालक विधायक से मिलने पहुंचे थे. साउंड सिस्टम संचालकों ने इस दौरान कहा कि संक्रमण की रफ्तार कम हुई. सरकार ने कई प्रतिष्ठानों को खोल दिया है. अनलॉक की हर प्रकिया के साथ गतिविधियों का संचालन तेजी से राज्य में शुरू हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें :सरकार ने जो वादा किया, उसे निभाया, भाजपा ने किसानों के लिए क्या कियाः कृषि मंत्री

पिछले एक साल से साउंड संचालकों की आर्थिक हालात बदतर होती जा रही है. ऐसे में सरकार को अब इस तरफ भी ध्यान देना चाहिए. सांउड सिस्टम संचालकों ने सदर विधायक से यह भी कहा कि जब भी किसी आयोजनों में सांउड सिस्टम का इस्तेमाल होता है, तो पुलिस का रवैया उनके प्रति बेहद खराब रहता है.

इधर विधायक से मिलने वालों में वीजेन्द्र मंडल, जीतेन्द्र कुमार, मेघलाल मंडल, मुश्ताक आलम, विनोद दास, रवीन्द्र वर्मा, सुरेश सिंह, परमजीत सिंह, नरेश राय, इरफान अंसारी, निर्मल महतो, प्रवीण वर्मा समेत कई मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें :दो माह बाद सोमवार से 50 फीसदी कर्मियों के साथ सचिवालय में होगा काम शुरू

Related Articles

Back to top button