
Ranchi : कोरोना की दूसरी लहर में सचिवालय में सोमवार से 50 फीसदी क्षमता के साथ कामकाज शुरू हो जायेगा. गृह विभाग के आदेश के बाद सभी विभागों ने सोमवार से 50 फीसदी कर्मियों के साथ काम लेने संबंधी आदेश जारी कर दिया.
दूसरी लहर में लगे लॉकडाउन में 33 फीसदी कर्मियों के साथ काम हो रहा था. सचिवालय में कामकाज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा.
इसे भी पढ़ें :‘बाबा का ढाबा’ वाले कांता प्रसाद ने की सुसाइड की कोशिश, आखिर ऐसा क्या हुआ था उनके साथ?
कामकाज में आयेगी तेजी
50 परसेंट उपस्थिति के साथ काम होने से सचिवालय के काम में तेजी आयेगी. लंबे समय से अटकी फाइलों में गति आयेगी. विकास कार्य को आगे बढ़ाया जा सकेगा.
पसरा रहता है सन्नाटा
सचिवालय में अभी बिल्कुल सन्नाटा पसरा रहता है. अवर सचिव से नीचे की संख्या के कर्मी तो कम ही आते हैं. अधिकारी भी 3 बजने के बाद ऑफिस में नजर नहीं आते हैं.
इसे भी पढ़ें :सरकार ने जो वादा किया, उसे निभाया, भाजपा ने किसानों के लिए क्या कियाः कृषि मंत्री




