Breaking NewsJamshedpurJharkhandNEWSSaraikela

Adiryapur Breaking : आदित्यपुर से लापता उद्यमी सुधीर सिंह नागपुर में मिले

Jamshedpur :  आदित्यपुर से लापता उद्यमी सुधीर सिंह नागपुर में मिल गये है. वह शुक्रवार रात 8:00 बजे अपने घर से निकले थे. उसके बाद से उनकी कोई खबर नहीं थी. एक लड़का उनका मोबाइल आदित्यपुर स्थित उनके निवास पर उनकी बेटी को सौंपकर चला गया था. उसके बाद से उनकी तलाश की जा रही थी. उनके परिजनों ने सोशल मीडिया पर भी उनकी गुमशुदगी की सूचना देते हुए उन्हें खोजने का आग्रह किया था. आदित्यपुर पुलिस ने भी उनके बरामद होने की सूचना की पुष्टि की है. सुधीर सिंह के गायब होने के बाद से अंदेशा जताया जा रहा था कि वह अपनी मर्जी से ही कहीं चले गए हैं. उनकी बरामदगी की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है. गौरतलब है कि सुधीर सिंह के लापता होने के बाद एशिया के प्रतिनिधि परिजनों के साथ आदित्यपुर थाना गए थे  और उन्हें खोज निकालने की मांग की थी. पुलिस उनकी तलाश सरगर्मी से कर रही थी. उनका मोबाइल पुलिस के तकनीकी सेल के पास था. इसी बीच रात करीब 9:30 बजे उनके नागपुर में होने की सूचना मिली  इसके बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली है. उनकी बरामदगी किन परिस्थितियों में हुई और वे क्यों लापता हुए थे, इसका ब्यौरा नहीं मिल पाया है.  लेकिन ऐसी संभावना जताई जा रही है कि सुधीर सिंह अपनी मर्जी से घर से गये थे.

इसे भी पढ़ें – जामताड़ा विधायक की कार से भारी मात्रा में कैश बरामद, हिरासत में लिए गए इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल

Related Articles

Back to top button