JharkhandRanchi

योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ेंः मुख्य सचिव

Ranchi: राज्य सरकार 21 जून को होनेवाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मेगा शो बनाने की तैयारी में जुट गयी है. मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने योग दिवस को लेकर गुरुवार को सभी जिलों के उपायुक्तों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से व्यापक दिशा-निर्देश दिया. इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची में होनेवाले कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे.

इसे भी पढ़ें – शर्मनाक: झारखंड के 21,49550 लोगों के पास इनकम का कोई साधन नहीं, 61750 लोग मांगते हैं भीख

पंचायत स्तर तक होगा कार्यक्रम

मुख्य सचिव ने बताया कि इस बार राज्य में योग दिवस का आयोजन 15 अगस्त व 26 जनवरी के तर्ज पर राजधानी से लेकर जिला, अनुमंडल, प्रखंड और पंचायत स्तर तक होगा. योग दिवस के कार्यक्रमों में व्यापक जनभागीदारी के लिए उपायुक्तों को 10 जून से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के कहा. 17, 18 तथा 19 जून को योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लेनेवाले प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया जायेगा.

योग दिवस के एक दिन पहले 20 जून को सभी स्तर पर सेमिनार आयोजित होगा. पूरी प्रक्रिया में राज्य के सभी विश्वविद्यालयों, संगठनों और संस्थाओं को शामिल करने का निर्देश दिया गया है. योग दिवस का कार्यक्रम सुबह 6.30 बजे से लेकर 7.45 बजे तक चलेगा.

इसे भी पढ़ें – झारखंड में शिक्षा का हाल : 58.7% युवा आबादी को नहीं आता है पढ़ना-लिखना

योजना का लाभ देने के लिए ससमय करें किसानों की डेटा एंट्री

मुख्य सचिव ने उपायुक्तों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के लाभुकों की डेटा एंट्री ससमय करने का निर्देश दिया है. राज्य के किसानों को योजनाओं का लाभ देने के लिए उनसे स्वघोषणा प्रपत्र 15 जून तक हर हाल में प्राप्त कर लें. मुख्य सचिव ने सभी उपायुक्तों को बताया कि उनके कार्यों व क्षमता का आकलन इस आधार पर किया जायेगा कि उन्होंने अपने जिले के सभी पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का ससमय अधिकतम लाभ दिलाने में कितनी सफलता प्राप्त की है.

इसे भी पढ़ें – रांची की मंडियों में टमाटर 60 पर पहुंचा, प्याज ने पकड़ी रफ्तार

Related Articles

Back to top button