Lead NewsNational

एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ को गुजरात एटीएस ने मुंबई में हिरासत में लिया, क्राइम ब्रांच में एक एफआईआर दर्ज

Mumbai : एटीएस ने एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ को हिरासत में लिया है. उन्हेंब पहले मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन ले जाया गया. यहां पर कुछ देर रुकने के बाद एटीएस तीस्ता सीतलवाड़ को लेकर अहमदाबाद के लिए रवाना हो गई. गुजरात एटीएस की यह कार्रवाई 2002 गुजरात दंगों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अगले दिन हुई है.
गुजरात एटीएस की दो टीमें शनिवार को तीस्ता सीतलवाड़ के मुंबई स्थित घर पर पहुंचीं. गुजरात दंगों में सीतलवाड़ के एनजीओ की भूमिका पर भी सुप्रीम कोर्ट ने और जांच की जरूरत बताई थी.

सूत्रों ने बताया कि एटीएस ने तीस्ता सीतलवाड़ के खिलाफ अहमदाबाद शहर की क्राइम ब्रांच में एक एफआईआर दर्ज की. गुजरात एटीएस के एक सूत्र ने कहा कि अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की ओर से दर्ज एफआईआर के सिलसिले में तीस्ता सीतलवाड़ को गुजरात एटीएस ने मुंबई से हिरासत में लिया है.

इसे भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट के विमान में आयी खराबी, रनवे पर रोका

एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गोधरा दंगों के मामलों में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य को एसआईटी की ओर से दी गई क्लीन चिट को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया था.

सीतलवाड़ के एनजीओ ने जकिया जाफरी की कानूनी लड़ाई के दौरान उनका समर्थन किया था. जाफरी के पति एहसान जाफरी दंगों के दौरान मारे गए थे.

इसे भी पढ़ें:किसके सर होगा मांडर का ताज, रविवार को होगा फैसला

Related Articles

Back to top button