KodermaNEWS

कोडरमा में अवैध राशन कार्डधारियों पर जिला प्रशासन की कार्रवाई

Koderma. जिले में जो राशन कार्ड रखने की अर्हता नहीं रखने के बावजूद गलत जानकारी देकर राशन कार्ड रख रहे हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ उपायुक्त के निर्देश पर जिला आपूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरु कर दी गई है. प्रशासन ने ऐसे लोगों की पहचान करने का काम भी शुरु कर दिया है. कोडरमा प्रशासन की तरफ से आयोग्य और सपन्न लोग जो राशन कार्ड का लाभ ले रहे हैं उनके विरुद्ध कर्रवाई शुरु कर दी गई है.

 

इसे भी पढ़े:गिरिडीह-कोडरमा मेन रोड पर ऑटो पलटने से एक की मौत, आधा दर्जन जख्मी

 

जिसमें 23 लोगों को चिन्हित भी कर लिया गया है. जिसके विरूद्ध 10,86,935  रूपये जुर्माना कर 12 प्रतिशत ब्याज की दर से राशि की वसूली की कार्रवाई शुरु की गई है. उपायुक्त रमेश घोलप ने जिले के अयोग्य राशन कार्डधारीयों के खिलाफ अभियान और तीव्र करने के निर्देश दिये हैं.

इसे भी पढ़े: धान प्राप्ति केंद्र पर किसानों का हंगामा

Related Articles

Back to top button