Crime NewsGiridih

गिरिडीह-कोडरमा मेन रोड पर ऑटो पलटने से एक की मौत, आधा दर्जन जख्मी

Giridih:  गिरिडीह के घोडथंबा ओपी क्षेत्र के खोरीमहुआ-कोडरमा मेन रोड स्थित नीमाडीह के समीप मंगलवार देर शाम ऑटो के पलटने से ऑटो में सवार व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के मरपोका निवासी 36 वर्षीय मिथिलेश साव के रूप में की गयी है.

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लेागों ने मिथिलेश साव को सरकारी एबुलेंस सेवा 108 से धनवार रेफरल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, मिथिलेश अपने पांच बच्चों  आंचल कुमारी, पूनम, देवानंद, प्रिंस और मनीष समेत गांव के करीब दर्जन भर लोगों के साथ गांव के एक ऑटो पर सवार हो कर आधार कार्ड बनाने तिलैया जा रहा था.

इसी दौरान सबों को लेकर ऑटो जब नीमाडीह के समीप पहुंचा तो चालक का ऑटो से संतुलन खो गया, जिससे मिथिलेश की मौत तो मौके पर हो गयी. वहीं ऑटो में सवार करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये.

जानकारी के अनुसार मिथिलेश झारखंड से बाहर नौकरी किया करता था. लॉकडाउन के वक्त वह घर आया हुआ था.

Related Articles

Back to top button