ChatraJharkhand

धान प्राप्ति केंद्र पर किसानों का हंगामा

Chatra : हंटरगंज प्रखंड के डुमरी कला पंचायत स्थित सोवादाग गांव धान प्राप्ति केंद्र में किसानों ने बवाल काटा. किसानों का कहना था कि जनवरी-फरवरी के मैसेज वाले किसानों से धान खरीदारी की जा रही है.

जबकि दिसंबर में आये मैसेज वाले किसान दो महिनों के गोदाम के चक्कर लगा रहे हैं. इसी बात से नाराज किसानों ने जमकर हंगामा किया. गोदाम में धान की खरीद-बिक्री पर फिलहाल रोक लगा दी गई है.

गोदाम इंचार्ज अशोक रंजन और क्रय अधिकारी अरविंद कुमार के समक्ष उपस्थित किसानों ने हंगामा करते हुए कहा कि जबतक दिसंबर और जनवरी के मैसेज वाले किसानों का धान की खरीदारी नहीं हो जाता तबतक गोदाम पर धान की खरीद-बिक्री नही होने दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : ममता को एक और झटका, तृणमूल के प्रवक्ता जितेंद्र तिवारी भाजपा में शामिल

किसानों का आरोप है कि गोदाम इंचार्ज मनमानी तरीके से कुछ किसानों को धान की खरीदारी कर रहा है. किसानों के बारे में पूछे जाने पर इंचार्ज रंजन ने बताया कि धान खरीदारी करने के लिए बोरा का अभाव है, जिसके कारण धान की खरीदारी फिलहाल 15 दिनों से बंद है.

उन्होंने आगे बताया कि अबतक 204 किसानों से कुल 7987.60 क्विंटल धान की खरीदारी हो चुकी है. जबकि उक्त प्रखंड में 2000 किसानों का रजिस्ट्रेशन है.

धान खरीदारी में विलंब को लेकर जिला उपायुक्त दिव्यांशु कुमार झा ने दो लोगों ती जांच टीम का गठित किया है. जांच टीम ने किसानों को आस्वस्त किया कि जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा. किसानों की हो रही परेशानी का उपायुक्त को बताया जाएगा. जल्द समाधान निकाला जाएगा. जांच टीम के आश्वासन के बाद धान की खरीदारी शुरू हो पाई.

इसे भी पढ़ें : नीलामी में आयी 77,815 करोड़ रुपये की बोलियां, जियो ने खरीदा 57,122 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम

Related Articles

Back to top button