Crime NewsJharkhandRanchi

मामला नहीं सुलझने पर आरोपी को भेजा गया जेल

Ranchi: रांची के सांसद संजय सेठ के पीए संजीव साहू द्वारा कथित रूप से धुर्वा की महिला के यौन शोषण का मामला महिला थाना पहुंचने के बाद उसे सुलझाने को लेकर खूब कोशिश चली पर बात नहीं बनी. अंततः आरोपी को जेल भेज दिया गया.

पीड़िता का आरोप है कि संजीव ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और निजी जिंदगी में हर तरह की मदद करने की बात कहकर शारीरिक संबंध बनाता रहा.

मामले को सुलझाने के लिए महिला थाने में रसूखदारों का तांता लगा रहा. लेकिन पीड़िता अपने बयान पर टिकी रही, जिसके कारण मामला नहीं सुलझ सका और आरोपी को जेल भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें- फादर स्टेन स्वामी की गिरफ्तारी के 100 दिन पूरे, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बापू वाटिका में जुट कर विरोध जताया

आरोपी और पीड़िता दोनों है शादीशुदा, दोनों के हैं बच्चे

आरोपी ने पुलिस को बताया कि धुर्वा में रहने वाली महिला भी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं. वहीं आरोपी भी शादीशुदा है और इसके भी बच्चे हैं.

इसे भी पढ़ें- कृषि कानून के विरोध में एक मंच पर आये कांग्रेस के 17 विधायक व एक सांसद, भरी हुंकार.

Related Articles

Back to top button