
Ranchi: जिले के 244 सीटों पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन लिया जायेगा. इस संबंध में उपायुक्त छवि रंजन ने जिला स्तरीय समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की. नामांकन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के साथ-साथ झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में लिया जाना है.
बैठक में विधायकों के प्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, कस्तूरबा गांधी अवासीय विद्यालयों के वार्डन मौजूद थे. इन विद्यालयों में कक्षा छह से नौवीं कक्षा तक में नामांकन के लिए प्रखंडवार सूची पर विचार-विमर्श किया गया है. इस मौके पर विभिन्न प्रखंडों से वर्गवार आयी 844 बालिकाओं की सूची का अनुमोदन किया गया.
इसे भी पढ़ें : कोयला और अन्य भू-संपदा की चोरी करनेवाले ट्रकों को थाने में रख सड़ाये नहीं, बल्कि लगायें पेनाल्टी : हेमंत
किस विद्यालय में कितने बच्चों के नामांकन का अनुमोदन
- केजीबीवी अनगड़ा – 50
- केजीबीवी बेड़ो – 50
- केजीबीवी बुण्डू – 50
- केजीबीवी बुढ़मू – 50
- केजीबीवी चान्हो – 49
- केजीबीवी कांके – 61
- केजीबीवी लापुंग – 50
- केजीबीवी मांडर – 50
- केजीबीवी नामकुम – 50
- केजीबीवी ओरमांझी – 50
- केजीबीवी सिल्ली – 50
- केजीबीवी सोनाहातू – 50
- केजीबीवी तमाड़ – 50
- झा. आ. बा विद्यालय ईटकी – 42
- झा. आ. बा नगड़ी – 29
- झा. आ. बा राहे – 50
- झा. आ. बा रातू – 16
- झा. आ. बा खलारी – 47
इसे भी पढ़ें : किसान पंचायत में गरजी भाजपाः किसानों को ठगनेवाले और बिचौलिये कर रहे कृषि कानून का विरोध




