
Dhanbad : शुक्रवार को एसीबी की टीम ने कतरास थाना प्रभारी के बॉडीगार्ड सत्येंद्र सिंह को चार हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया.
सत्येंद्र कतरास के स्टेशन रोड माल गोदाम के पास एक मामले में रवींद्र यादव से चार हजार रुपये रिश्वस्त ले रहा था. एसीबी गिरफ्तार बॉडीगार्ड को अपने साथ धनबाद ले आयी है और उससे पूछताछ की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशों की #Bccl को नहीं परवाह, जहरीले धूल-कण से लोगों का जीना मुश्किल
एसीबी की टीम ने बॉडीगार्ड को गिरफ्तार करने के बाद उसकी मैगजीन और वर्दी निकालकर जांच-पड़ताल की. एसीबी टीम का नेतृत्व डीएसपी अशोक गिरी कर रहे थे.
क्या है मामला
कैलूडीह की एक महिला ने छेड़खानी का मामला बबलू नाम के शख्स पर दर्ज कराया था. जबकि बबलू के भाई नवल ने महिला और उसके परिवार वालों पर मारपीट व छिनतई करने का आरोप लगाया था.
इसे भी पढ़ें- #UnlawfulActivities(Prevention)AmendmentBill के खिलाफ दायर याचिका पर SC का केंद्र सरकार को नोटिस
इन दोनों मामलों का निपटारा जुलाई माह में ही हो गया था. बावजूद इसके थाना प्रभारी का बॉडीगार्ड सत्येंद्र सिंह महिला के परिवार वालों से रिश्वत मांग रहा था. इस मामले की शिकायत एसीबी से की गयी.
एसीबी ने जाल बिछाकर थाना प्रभारी के बॉडीगार्ड सत्येंद्र सिंह को रवींद्र यादव नाम के व्यक्ति से रंगे हाथों घूस लेते हुए पकड़ लिया. मालूम हो कि पिछले महीने एसीबी की टीम ने नगर निगम के एक अभियंता को भी घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था.




