Chatra

चतरा में अभाविप का विराट जिला छात्र सम्मेलन कार्यालय का हुआ उदघाटन

CHATRA: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चतरा के द्वारा 22 जनवरी से होने वाले विराट जिला सम्मेलन सह छात्र गर्जना के निमित्त जिला सम्मेलन कार्यालय का उद्घाटन किया गया. कार्यालय का उदघाटन समाजसेवी कालीचरण सिंह के द्वारा विकास भवन के समीप नगवां मुहल्ला में किया. उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुवे कालीचरण सिंह ने कहा कि जिस संगठन से मैं छात्र जीवन में जुड़कर काफी समय तक काम किया था आज उसके जिला सम्मेलन कार्यालय का उद्घाटन कर मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं और उन्होंने अपने छात्र जीवन के समय में किए गए परिषद के कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. इसके बाद उनके द्वारा जिला सम्मेलन का पोस्टर का विमोचन किया गया.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा में सेंट क्लेयर्स स्कूल में नामांकन कराने आए बच्चे की ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत

कार्यालय उद्घाटन समारोह में विभावि संयोजक प्रवीण कुमार सिंह, विभाग सह संयोजक रोहित पांडे, नगर मंत्री मुन्ना यदुवंशी, पूर्व कार्यकर्ता अमन कुमार यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रितेश कुमार राणा, रणविजय सिंह,रौनक सिंह, अरनव श्रीवास्तव, विशाल प्रजापति, प्रियांशु पांडे, साहिल कुमार,आशीष कुमार, अभय कुमार, अनुराग कुमार, उज्जवल कुमार, सनी कुमार,करण कुमार, मिहुल कुमार, शशि चंद्रवंशी, रोशन सोनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button