
Sahibganj : महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम एक बार फिर साहिबगंज पहुंची है. हाईकोर्ट के निर्देश पर साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की मौत मामले की जांच सीबीआई कर रही है.
तीसरी बार सीबीआई की टीम 23 नवंबर को साहिबगंज आयी थी. जिसके बाद 3 दिनों की जांच पड़ताल कर 26 नवंबर 2021 को वापस पटना लौट गयी थी. इसके 66 दिन बाद 1 फरवरी 22 मंगलवार को सीबीआई की टीम फिर वापस साहिबगंज आयी है.
सीबीआई इंस्पेक्टर जीके अंशु के नेतृत्व के तीसरी बार की तरह इस बार भी दो सदस्यीय टीम ही साहिबगंज आयी है. इस बार टीम के एक सदस्य को बदल दिया गया है. ज्ञात हो कि रुपा तिर्की की मौत मामले के बाद पहली बार सीबीआई की टीम 9 सितंबर 2021 को साहिबगंज आयी थी.
पूछताछ के 16 वें दिन 24 सितंबर 2021 को पटना लौट गयी थी. इसके 4 दिन बाद फिर वापस आयी. सीबीआई 8 अक्टूबर 2021 को मेडिकल बोर्ड से पूछताछ के बाद फिर वापस पटना चली गयी थी.
इसके बाद 46 दिन बाद तीसरी बार 23 नवंबर 2021 को साहिबगंज आयी थी और 26 नवंबर को वापस पटना लौट गयी थी. इसके ठीक 66 दिन बाद 1 फरवरी 2022 को साहिबगंज लौटी है. अब सभी लोगों की नजर सीबीआई जांच पर ही टिकी हुई है.




