JharkhandLead NewsRanchi

पंचायत चुनाव 2022: दूसरे चरण का मतदान शुरू, बूथों पर CRPF की तैनाती

Jharkhand Panchayat Chunav: राज्य के 16 जिलों के 50 प्रखंडों की 872 पंचायतों में आज गुरुवार को दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है.  इस चरण में कुल 12 हजार 648 पदों के लिए मतदान होंगे. इसके तहत गुमला जिला के तीन प्रखंड गुमला, घाघरा और बिशुनपुर में चुनाव है. इसमें घाघरा और बिशुनपुर घोर नक्सल प्रभावित है. इन दोनों प्रखंडों में 80 प्रतिशत बूथ संवेदनशील और अतिसंवेदनशील है. इस क्षेत्र में भाकपा माओवादी, जेजेएमपी, झांगुर गुट जैसे उग्रवादी संगठन है. इसलिए पुलिस अलर्ट है. नक्सल प्रभावित बूथों पर सीआरपीएफ की निगरानी होगी. सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा.

23 दंडाधिकारी व 496 कर्मी प्रखंड में नियुक्त

बिशुनपुर प्रखंड में द्वितीय चरण के मतदान के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किया गया है. जहां प्रखंड के 124 बूथों पर होनेवाले मतदान के लिए 23 जोनल दंडाधिकारी व 496 मतदान कर्मियों को चयनित किया गया है. चुनाव के लिए 63 मतदान भवनों में स्थित 124 मतदान केंद्रो में 101 अतिसंवेदनशील है. संवेदनशील 24 और 0 सामान्य बूथ है. शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए पुलिस अधिकारी व जवानों को मतदानवाले इलाकों में प्रतिनियुक्त किया गया है. इसमें जिला पुलिस के अलावा विशेष सशस्त्र पुलिस, गृह रक्षक सहित विभिन्न बल के जवान भी शामिल हैं.

421 मुखिया व 26 जिप सदस्य का होगा फैसला

गुमला, घाघरा व बिशुनपुर प्रखंड में दूसरे चरण का चुनाव कराने के लिए प्रशासन तैयार है. गुमला उपायुक्त सुशांत गौरव ने लोगों से वोट करने की अपील की है. तीनों ब्लॉक में मुखिया के 421 व जिला परिषद के 26 उम्मीदवार मैदान में हैं. जिनका फैसला आज वोटर करेंगे.

 

 

Related Articles

Back to top button