
London: इन दिनों प्रॉपर्टी मार्केट ने दुनिया भर में तहलका मचाया हुआ है. पहले जहां एजेंट्स के जरिये प्रॉपर्टी बेची-खरीदी जाती थी, वहीं अब ऑनलाइन ही प्रॉपर्टी की जानकारी हासिल कर उसे डायरेक्ट पर्चेस करने का ऑप्शन भी लोगों के पास मौजूद है. कई तरह के यूनिक प्रॉपर्टी मार्केट में सेल पर उतारे जाने लगे हैं. कभी बड़ा सा आलीशान घर किसी कमी के कारण कौड़ियों के दाम बिकने लगता है तो कभी छोटा सा घर ख़ास फीचर की वजह से काफी महंगा बिकता है.
फिलहाल सोशल मीडिया पर एक गैराज की सेल ने लोगों का ध्यान खींचा है. ये छोटा सा गैराज साढ़े ग्यारह करोड़ रुपए में बिक रहा है.
इसे भी पढ़ें:हाईकोर्ट ने कहा, पत्नी पढ़ी-लिखी है, ये दलील देकर नहीं कर सकते गुजारा भत्ता देने से इनकार
ये है इतनी कीमत की वजह
छोटे से गैराज की इतनी कीमत जान हर कोई हैरान है. अगर आपको ऐसा लग रहा होगा कि इस गैराज के अंदर महंगी कार भी आपको मिलेगी तो आप गलत हैं. इस गैराज के अंदर कुछ भी नहीं है. इसके बाद भी ये इतनी ज्यादा कीमत में बेचा जा रहा है.

आइये आपको इसकी वजह बता दें. दरअसल, इस छोटे से गैराज के साथ आपको इसके पीछे बना एक टेनिस कोर्ट भी मिलेगा. जी हां, जैसे ही आप इस गैराज के मालिक बन जाएंगे, ये टेनिस कोर्ट आपका हो जाएगा. ये लोकेशन ब्रिटेन के न्यूकैसल के सबसे एक्सक्लूसिव एरिया का है. ऐसे में इस लोकेशन में प्राइवेट टेनिस कोर्ट का मालिक बनना बड़ी बात है.
इसे भी पढ़ें:IMA का अल्टीमेटम, डाक्टरों की सुरक्षा पर सरकार ले निर्णय नहीं तो हड़ताल पर जाएंगे राज्य भर के डॉक्टर
ऑनलाइन है खरीदने का मौका
प्रॉपर्टी बेचने वाली साइट RightMove ने इस सेल को अपनी साइट पर हाईलाइट किया है. साथ में लिखा है कि आपके पास गोसफोर्थ कंज़र्वेशन एरिया में प्रॉपर्टी खरीदने का मौका है. इस छोटे से गैराज के मालिक बनते ही आप एक प्राइवेट टेनिस कोर्ट के भी मालिक बन जाएंगे.
इस एरिया को खरीदने के बाद इसे तोड़कर रीकंस्ट्रक्ट करने की भी परमिशन है. जिस एरिया में ये गैराज है, वहां कई अमीर लोगों के घर मौजूद हैं. साथ ही यहां कई नामी-गिरामी स्कूल भी मौजूद हैं.
टेनिस कोर्ट की फोटो देख लोग दिखा रहे रूचि
इस गैराज की तस्वीर देख पहले लोग हैरान रह गए कि आखिर इतने छोटे से गैराज के लिए इतना सारा पैसा क्यों मांगा जा रहा है. लेकिन जब इस टेनिस कोर्ट की तस्वीर शेयर की गई, तब मामला समझ आ गया. इसके बाद कई लोगों ने इसे खरीदने में इंट्रेस्ट दिखाया है.
इसे भी पढ़ें:हाईकोर्ट: सरकारी दस्तावेज गायब होना गंभीर मामला, सभी एसएआर कोर्ट दस्तावेज रखरखाव की दें जानकारी




