JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड में वोटिंग के दिनों में वोटर टर्नआउट ऐप का होगा उपयोग, 12 बजे रात तक मिलेगी क्लोजअप पोल रिपोर्ट

Ranchi: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि मतदान को लेकर आम लोगों में तरह-तरह की उत्सुकता रहती है. उनकी उत्सुकता का निराकरण वोटर टर्नआउट ऐप करेगा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शनिवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में प्रेस वार्ता कर रहे थे. इस दौरान बताया कि ऐप पर जारी डेटा से लोगों को किसी तरह का कोई संदेह नहीं रहेगा, क्योंकि यह पारदर्शी है. ऐप पर हर दो घंटे के अंतराल पर अपडेट आता रहेगा. उसमें मतदान की स्थिति की जानकारी मिलती रहेगी. बताया कि चुनाव वाले संसदीय क्षेत्र में मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा. उसके ढाई घंटे बाद 9.30 बजे ऐप पर दो घंटे पहले तक के मतदान की अनुमानित स्थिति सार्वजनिक हो जाएगी. यह क्रम हर दो घंटे के अंतराल पर शाम सात बजे तक चलता रहेगा. उसके बाद रात 12 बजे क्लोजअप पोल डेटा दिखने लगेगा. अगले दिन स्क्रूटनी के बाद रात्रि 12 बजे तक फाइनल डेटा ऐप पर दिखने लगेगा.

उन्होंने बताया कि माह का दूसरा शनिवार होने के कारण 11 मई को नामांकन कार्य बंद रहा.उन्होंने अपील करते कहा कि मतदान केंद्र के भीतर मतदाता मोबाइल नहीं ले जाएं. मतदान केंद्र के भीतर तस्वीर खींचना या रिकार्डिंग करना अपराध है. चौथे चरण की 13 मई को होनेवाले मतदान के संबंध में उन्होंने बताया कि चुनाव की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है. पोलिंग पार्टी की रवानगी भी शुरू हो चुकी है. सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की गयी है.

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस, झामुमो, राजद जैसे दलों से देश को बचाना जरूरी, तुष्टीकरण की राजनीति करने को दलित, आदिवासियों के आरक्षण पर हकमारी की कर रहे साजिश: पीएम मोदी

Related Articles

Back to top button