
Ranchi: राजधानी रांची में गांजा, अफीम, ब्राउन शुगर, नशीली टेबलेट, इंजेक्शन की सप्लाई धड़ल्ले से हो रही है. शुक्रवार को रांची के राधानगर में हुए छापेमारी में बरामद सैकड़ों पेटी टेबलेट, इंजेक्शन और नशीला सिरप इस बात की ओर इशारा कर रहा है. सूत्रों की मानें तो नशे के सौदागरों का एक बड़ा नेटवर्क राजधानी में एक्टिव है. नशे के सौदागरों ने रांची के युवाओं को अपना टारगेट बनाया है.
ज्यादातर नशीली सामग्री स्कूल और कॉलेज के छात्रों और युवाओं को बेची जा रही है. तस्कर नशीली दवाइयों के साथ चरस, स्मैक, ब्राउनशुगर जैसे हाईप्रोफाइल समझे जाने वाली नशीली सामग्री तक बेधड़क बेच रहे हैं. पुलिस भी लगातार छापेमारी कर दोषियों पर कार्रवाई कर रही है, पर इसके तादाद बढ़ती ही जा रही है. एक सप्ताह पहले ही रांची के अरगोड़ा इलाके से 100 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई थी. इस मामले में गिरफ्तार नशे के सौदागरों का लिंक यूपी से था.
इसे भी पढ़ें: जानिये कैसे चीन ने भारत की बत्ती गुल करने का रचा था षडयंत्र, मुंबई में किया था ब्लैकआउट
पुलिस से बचने के लिए करते हैं महिलाओं का इस्तेमाल
पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए नशे के कारोबारी महिलाओं का भी इस्तेमाल कर रहे हैं. महिलाएं अपने कपड़ों में छुपा कर गांजा, अफीम, ब्राउन शुगर और नशीले टेबलेट अपने ग्राहकों तक पहुंचाती है. पुलिस महिलाओं पर संदेह नहीं करती है. यही वजह है कि नशे के तस्कर पैसों का लालच देकर महिलाओं को भी इस धंधे में शामिल कर चुके हैं.
इसे भी पढ़ें: धनबाद के गलफरबाड़ी में साड़ी व्यवसायी के घर भीषण डकैती, ₹15 लाख की नकदी व सामान ले गये डकैत
पुलिस की कार्रवाई का नहीं दिखता कोई असर
ऐसे कारोबरियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी कर रही है लेकिन इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है. पिछले छह माह में एनडीपीएस एक्ट के तहत विभिन्न थानों में 30 मामले दर्ज किए गए. जबकि, उत्पाद अधिनियम के तहत विभिन्न थानों में 40 से अधिक केस दर्ज किए गए हैं. नकली शराब, शराब बनाने की फैक्टरी, नशीली गोलियां, इंजेक्शन, ब्राउन शुगर, अफीम, डोडा सहित कई अन्य नशीले पदार्थों के साथ कुछ आरोपियों को भी पकड़ा गया है. इसके बावजूद नशे का कारोबार थम नहीं रहा है.
इसे भी पढ़ें: शिक्षा वही है जहां शब्दों के बदले मनुष्य का जीवन बोलना आरंभ कर दे : राज्यपाल
पुलिस लगातार रख रही नजर
इस मामले को लेकर रांची के सीनियर एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ रांची पुलिस जोरदार अभियान चला रही है और इसी का नतीजा है कि रांची के राधानगर से लाखों रुपये के नशीली दवाइयां टेबलेट और इंजेक्शन जब्त किए गए हैं. एसएसपी सुरेंद्र झा ने कहा है कि नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा और उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
इसे भी पढ़ें: गढ़वा: झामुमो छात्र संघ के जिला अध्यक्ष के घर फायरिंग, पिस्टल लहरा कर दी गयी जान से मारने की धमकी




