Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur breaking –बारीडीह बाजार स्थित होटल में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां बुझाने में लगी

Jamshedpur : जमशेदपुर के बारीडीह बाजार स्थित अनामिका होटल में गुरुवार देर रात अचानक आग लग गई. दुकान के अंदर से धुआं निकलता देख आस पास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. इधर सूचना पाकर झारखंड अग्निशमन विभाग के गोलमुरी फायर स्टेशन से दो दमकल मौके पर पहुंची और आग को काबू पाने में जुट गई. बताया जाता है कि दुकान संचालक दुकान को बंद कर अपने घर चले गए थे. अचानक दुकान से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने उन्हे इसकी सूचना दी. आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. फिलहाल दमकल आग बुझाने में लगी हुई है.

ये भी पढ़े :Jamshedpur : पोटका में करंट की चपेट में आकर चार मवेशियों की मौत, ग्रामीणों में बिजली विभाग की लापरवाही के प्रति रोष 

Related Articles

Back to top button