
Jamshedpur : जमशेदपुर की बिष्टुपुर पुलिस ने आपराधिक घटना को अंजाम देने की ताक में बैठे एक अपराधी को गिरफ्तार किया है, वहीं एक अपराधी मौके से भागने में सफल रहा. पकड़ाये गये अपराधी का नाम मो जाहिद है. वह धातकीडीह रेडियो मैदान के पास रहनेवाला था.
पुलिस ने जब उसकी जांच की तो उसके पास से पुलिस ने 7.62 एमएम की दो जिंदा गोली, एक पिस्तौल और एक मोबाइल फोन बरामद किया. पुलिस दूसरे अपराधी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छानबीन कर रही है. पूछताछ में मो जाहिद ने पुलिस को बताया कि उसने लॉकडाउन के पहले ही पिस्तौल की खरीद की थी. लॉकडाउन के कारण वह घटना को अंजाम नहीं दे पाया था.
इसे भी पढ़ें: धौनी के फार्म की ऑर्गेनिक सब्जियां पहुंचीं बाजार, दूध भी बेच रहे मिस्टर कूल
27 हजार में खरीदी थी पिस्तौल और गोली
जाहिद ने पुलिस को बताया कि 27 हजार में कपाली के एक आदमी से हथियार खरीदा था. वह घर में लूट की योजना बना रहा था, इसी बीच पुलिस ने उसे पकड़ लिया.
एसी ठीक करने का का काम करता था
जाहिद ने बताया कि वह जेल से लौट कर एसी ठीक करने का काम करने लगा था, पर इस काम से उसकी आमदनी इतनी नहीं हो पाती थी. इस कारण उसने यह रास्ता अपनाया.
इस संबंध ने बिष्टुपुर थाना प्रभारी रणविजय शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं जिसके बाद छापेमारी कर एक को पकड़ा गया जबकि एक फरार हो गया.
इसे भी पढ़ें: सर्दियों की दस्तक के साथ रांची पहुंचे विदेशी मेहमान, लॉकडाउन के कारण प्रदूषण घटने से बढ़ी संख्या
ये थे छापेमारी दल में
छापेमारी दल में थाना प्रभारी रणविजय शर्मा, थाना प्रभारी बिष्टुपुर, पीएसआइ प्रदीप उरांव, पीएसआइ अमित कुमार सिंह, आरक्षी इमरान खान, आरक्षी मधुसूदन अहीर, एसी वशिष्ठ नारायण शामिल थे.
इसे भी पढ़ें: वायुसेना में नौकरी के लिए राज्य के युवाओं के पास सुनहरा मौका, रैली के जरिये होगी बहाली, जानें पूरी प्रक्रिया




