
Jamshedpur : कालिकापुर की लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में एसपी के आदेश पर पोटका पुलिस ने तीन दिनों के बाद मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी युवक की भी पहचान संजय सरदार के रूप में की गई है. संजय सोहदा गांव का रहने वाला है. उसने घटना को सोहदा फुटबॉल मैदान में अंजाम दिया था.
शिकायत करने पर पुलिस ने भगा दिया था
घटना 14 अक्तूबर की है. घटना के बाद ही नाबालिग लड़की अपने परिवार के सदस्यों के साथ पोटका थाने में गई थी. इस बीच पोटका पुलिस ने भुक्तभोगी और परिवार के सदस्यों को डांट-फटकार लगाकर भगा दिया था. इसके बाद परिवार के लोग दूसरे दिन शनिवार को एसपी से मिलने के लिए पहुंचे थे.
टेंपो से किया था अगवा
आरोपी संजय सरदार ने 14 अक्तूबर की रात यह कहते हुए नाबालिग लड़की को टेंपा पर बैठा लिया था कि वह थाने तक पहुंचा देगा, लेकिन वह थाना लेकर जाने के बजाए सोहदा मैदान में लेकर गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया था.
इसे भी पढ़ें- गोलमुरी में युवक ने लगाई फांसी, एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित




