
Chatra : जिले के सिमरिया प्रखंड में बिजली चोरी के मामले में आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह प्राथमिकी विधुत विभाग ने सिमरिया थाना में लिखित आवेदन देकर दर्ज करायी है. विद्युत विभाग के कनीय अभियंता नारायण साव ने कहा कि इनके विरुद्ध झारखंड ऊर्जा विकास विभाग लिमिटेड रांची के निर्देशानुसार छापेमारी कर कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बगैर विद्युत कनेक्शन लिए बिजली जलाने से कई बार मना किया गया था. लेकिन, नहीं मानें इसके बाद छापेमारी कर कार्रवाई की गयी. दल में हंटरगंज के कनीय अभियंता नित्यानंद कुमार, चतरा के कनीय अभियंता अशोक कुमार एवं सहायक कर्मी बलदेव कुमार महतो आदि शामिल थे.
इसे भी पढ़ें: शबनम की चाची ने कहा- ‘इसे फांसी होनी चाहिए’
इन लोगों के खिलाफ हुई है प्राथमिकी:
जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है, उनमें जलेश्वर साव, साधु साव, विजय साव, देव साव, सुखदेव साव, मनोज ठाकुर व महेंद्र ठाकुर शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें: किसान आंदोलन: अब हल क्रांति की चेतावनी




