
NewDelhi : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवाद रोधी कानून के तहत तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में बंद अलगाववादी आसिया अंद्राबी का एक मकान जब्त कर लिया है. एनआईए अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी है.. खबर है कि आसिया अंद्राबी की आवासीय संपत्ति आतंकवाद संबंधी निधि से खरीदी गयी थी. एनआईए के अनुसार मकान गैरकानूनी गतिविधि (निरोधक) कानून के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया है.. एनआईए द्वारा मकान जब्त करने के बाद आसिया अपनी यह संपत्ति तबतक नहीं बेच सकती, जब तक मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती है.
इसे भी पढ़ेंःवित्त मंत्रालय में मीडिया के प्रवेश पर बंदिश, सीतारमण ने कहा- नहीं लगायी कोई पाबंदी
आसिया ने स्वीकार किया है कि उन्हें विदेश से चंदा मिलता रहा है
एनआईए ने इस क्रम में कहा कि आसिया के घर की तलाशी नहीं ली गयी है. मनी लॉड्रिंग (धनशोधन) को लेकर अंद्राबी की संपत्ति अटैच की गयी है. जान लें कि पिछले माह एनआईए ने आरोप लगाया था कि आतंक के वित्तपोषण के लिए कट्टरपंथी अलगाववादी नेता विदेश से मिलने वाले पैसे से संपत्ति खरीदने से लेकर अपने बच्चों को विदेशों में पढ़ाने में खर्च करते हैं. पूछताछ में आसिया ने स्वीकार किया है कि उन्हें विदेश से चंदा मिलता रहा है और दुख्तरान ए मिल्लत घाटी में मुस्लिम महिलाओं द्वारा प्रदर्शन भी कराता आया है.
आसिया अंद्राबी को कश्मीर की पहली महिला अलगाववादी नेता माना जाता है. आसिया महिला संगठन दुख्तरान–ए–मिल्लत की संस्थापक हैं. भारत सरकार द्वारा इस संगठन पर प्रतिबंध लगा रखा है. पाकिस्तान का आतंकी हाफिज सईद आसिया को अपनी मुंहबोली बहन मानता है. आसिया का संगठन दुखतरान–ए–मिल्लत हुर्रियत कॉन्फ्रेंस का महिला धड़ा है. आसिया पर देश के खिलाफ जंग छेड़ने का आरोप है. जान लें कि आसिया अंद्राबी पर हर 14 अगस्त को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर श्रीनगर में पाकिस्तानी झंडा फहराने, घाटी में लड़कियों को सुरक्षाबलों के खिलाफ विरोध–प्रदर्शन के लिए भड़काने सहित कई आरोप हैं.
इसे भी पढ़ें- कर्नाटक संकटः बागी विधायकों को मनाने पहुंचे मंत्री डी शिवकुमार, मुंबई पुलिस ने होटल में घुसने से…




