NEWS

रांचीः बुढ़मू-खलारी में वर्चस्व स्थापित करने में जुटा TPC एरिया कमांडर पहाड़ी गिरफ्तार

Ranchi: बुढ़मू-खलारी में लेवी वसूली के लिए वर्चस्व स्थापित करने में जुटा टीपीसी एरिया कमांडर पहाड़ी उर्फ रमेश गिरफ्तार हुआ है. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए खलारी के बचरा से गिरफ्तार किया है. रांची पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरे मामले की जानकारी दे सकती है.

गौरतलब है कि जिले के बुढ़मू और खलारी इलाके में लेवी वसूली के लिए वर्चस्व की लड़ाई हो रही है. लेवी वसूली के लिए टीपीसी एरिया कमांडर कमांडर पहाड़ी उर्फ रमेश इन इलाकों में अपना वर्चस्व स्थापित करने में जुटा हुआ था. पिछले दो महीने के दौरान लेवी की वसूली के लिए वर्चस्व की लड़ाई में तीन लोगों की हत्या कर दी गयी. इन तीनों हत्या के पीछे टीपीसी एरिया कमांडर पहाड़ी उर्फ रमेश का हाथ सामने आया था.

इसे भी पढ़ेंः गुमला में चार लोगों की पीट-पीट कर हत्या

लेवी वसूलने पर दे रहा था जोर

टीपीसी एरिया कमांडर पहाड़ी उर्फ रमेश के दस्ता के द्वारा लेवी वसूलने पर ज्यादा जोर दिया जा रहा था. संगठन की ओर से सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार, ईंट भट्ठा व्यापारी, कोयला कारोबारी और व्यवसायियों से लेवी वसूली जाती है. वहीं लेवी नहीं देने वाले कारोबारियों को धमकी भी दी जा रही थी. इतना ही नहीं, लेवी नहीं देने पर हिंसक घटनाओं को भी अंजाम दिया जा रहा था.

इसे भी पढ़ेंः पलामूः नहाने के दौरान डूबे तीन युवक, तलाश जारी

इन घटनाओं में एरिया कमांडर पहाड़ी की संलिप्तता आयी थी सामने

 खलारी और बुढ़मू क्षेत्र में नक्सलियों के बीच वर्चस्व की जंग शुरू हो गयी है. इसी जंग में टीपीसी उग्रवादी ने बीते 21 जून को भाकपा माओवादी के संतोष लोहरा की एके 47 से गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना के 15 दिनों बाद 6 जुलाई को फिर से टीपीसी के उग्रवादियों ने एमसीसी के एरिया कमांडर मोहन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. इन दोनों घटनाओं में टीपीसी एरिया कमांडर पहाड़ी की संलिप्तता सामने आयी थी. इसके अलावा 19 अगस्त को मैकलुस्कीगंज में झामुमो नेता मदन साहू की हत्या कर दी गयी. इसके पीछे भी लेवी ही कारण माना जा रहा है. यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि लेवी नहीं देने की वजह से उनकी हत्या की गयी है. वह कोयला ट्रांसपोर्टिंग का भी काम करते थे. मदन साहू की हत्या भी पहाड़ी के द्वारा ही किए जाने की बात सामने आ रही है.

 आर्थिक मोर्चे से एक और निराश करनेवाली खबर, क्या आपने पढ़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button