
Dhanbad: जेल से फरार कैदी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने देर रात छापेमारी अभियान चलाया और दो लोगों को हिरासत में लेकर थाना ले आई. पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और गुरुवार सुबह थाने का घेराव किया. उनका आरोप है कि स्थानीय थाना पुलिस ने छापेमारी के दौरान महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया.
धनबाद जेल से फरार कैदी देवा भुइंया की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार देर रात में जिला पुलिस व स्थानीय लोयाबाद पुलिस ने सेन्द्रा छः नम्बर पर छापेमारी किया. इस छापेमारी में फरार कैदी नही मिला. इस दौरान पुलिस ने फरार अभियुक्त के परिजन व ग्रामीणों से भी पूछताछ की लेकिन किसी के द्वारा कोई जानकारी नहीं दी. मौके से पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर साथ थाने ले आई. जिसके विरोध में आज ग्रामीण ने लोयाबाद थाना का घेराव कर दिया.
वहीं फरार अभियुक्त के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया. पुलिस जिन लोगों को थाने लेकर आई थी अब पुलिस उनके बारे में कुछ नहीं बता रही है. उनलोगों की मांग है कि हिरासत में लिए दोनों लोगों को पुलिस रिहा करे.
इसे भी पढ़ें :प्रशांत किशोर ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर के प्रधान सलाहकार पद से दिया इस्तीफा, बताई ये वजह




