NEWS

21 सितंबर से आंशिक तौर पर खुलेंगे 9वीं से 12वीं के स्कूल, बच्चों को भेजने से पहले जानें क्या है नियम

New Delhi: कोरोना काल के कारण मार्च से बंद स्कूल 21 सितंबर से आंशिक तौर पर खुलेंगे. वो भी 9वीं से लेकर 12वीं क्लास तक के लिए ये स्कूल खुलेंगे. अनलॉक-4 के तहत केंद्र सरकार ने इसके लिए अनुमति दे दी है. लेकिन छात्रों के स्कूल जाने के लिए अभिभावकों की अनुमति अनिवार्य होगी.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उच्च शिक्षण संस्थान और कौशल विकास केंद्र 21 सितंबर से अपनी कक्षाएं बहाल कर सकते हैं। इसे लेकर केंद्र ने एसओपी जारी कर दिया है.

इसे भी पढ़ेंः बिहार चुनावः अकेले अपने बलबूते दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पायेंगे नीतीश कुमार- तेजस्वी

इन नियमों का पालन जरूरी

केंद्र सरकार ने कई नियमों के साथ स्कूलों को आंशिक तौर पर खुलने की परमिशन दी है. इसमें

  • स्कूल को अलग-अलग समय पर कक्षाएं आयोजित करनी होगी. ताकि एक दूसरे से दूरी सुनिश्चित हो सके
  • कक्षाओं में बैठने का इंतजाम ऐसा हो कि कुर्सियों और डेस्कों के बीच छह फुट की दूरी हो.
  • स्कूल कैंपस को संक्रमण मुक्त करने जैसे सैनिटाइजेशन को अपनाने को कहा है.
  • मास्क पहनना अनिवार्य होगा.
  • स्कूल की गेट पर ही हर स्टाफ और छात्र की थर्मल स्क्रीनिंग होगी.
  • इसके साथ ही समय-समय पर साबुन से हाथ धोना और सैनिटाइज करना जरूरी होगा.
  • जिन स्कूलों को क्वारेंटीन सेंटर बनाया गया था, वहां पूरी तरह से सैनिटाइजेशन होना चाहिये.
  • लंच के दौरान भी उचित दूरी का पूरी तरह से पालन होना चाहिए.
  • स्कूल में पेन-पेंसिल-नोटबुक आपस में शेयर नहीं कर पायेंगे स्टूडेंस, साथ ही असेंबली और खेलकूद के आयोजन पर भी रोक रहेगी.
  • वैसे स्कूल जो कंटेनमेंट जोन में होंगे, वो नहीं खुले जायेंगे.

इसे भी पढ़ेंः झारखंड में 8 सितंबर को 2652 नये कोरोना संक्रमित मिले, 12 मौतें भी, टोटल केस 55296

अभिभावकों की अनुमति अनिवार्य

केंद्र सरकार ने स्कूल को आंशिक तौर पर खुलने को लेकर दिशा-निर्देश तो जारी कर दिये हैं. लेकिन बच्चों को स्कूल भेजना है या नहीं, ये निर्णय पूरी तरह से अभिभावकों का होगा. स्कूल आने के लिए पैरेंट्स का परमिशन जरूरी होगा. इसके साथ ही ऑनलाइन क्लासेस भी चलेंगी.

इसे भी पढ़ेंः पलामू: एनपीयू में कार्यरत व एलिजिबल कर्मियों को जुलाई 2020 से मिलेगा एसीपी-एमएसीपी का लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button