Ramgarh

रामगढ़: रिश्वत लेकर सरकारी योजना का लाभ दिलाने के मामले में डीसी ने दिए जांच के निर्देश

Ramgarh: रिश्वत लेकर सरकारी योजना का लाभ दिलाने के मामले में नगर परिषद रामगढ़ के कर्मी और पूर्व वार्ड पार्षद-6 का वीडियो सामने आने पर उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को पूरे मामले की जांच करने व प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है. इसके लिए उपायुक्त ने आरोपियों से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपने मंतव्य के साथ प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

वहीं उपायुक्त ने नगर परिषद कर्मी एवं पूर्व पार्षद पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988, भारतीय दंड संहिता तथा अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने व नगर परिषद कर्मी की सेवा बर्खास्त करने हेतु अनुशंसा करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

Related Articles

Back to top button