
Hazaribagh : हजारीबाग जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी है. दोनों घटना पेलावल थाना क्षेत्र और त्रिवेणी सैनिक कम्पनी के पास घटी. दुर्घटना में 10 साल के बच्चे की भी मौत हुई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड : महागठबंधन के तहत कांग्रेस के खाते में पांच सीटें, JMM पांच, झाविमो-राजद दो-दो
आक्रोशित ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग
हज़ारीबाग पेलावल थाना क्षेत्र के पेलावल रोम्बी में बारह चक्का ट्रक के चपेट में आने से साइकिल सवार 10 वर्षीय मोहम्मद वशिम की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जानकारी के अनुसार मोहम्मद वसीम अपने घर के बाहर पेलावल हज़ारीबाग रोड में साइकिल से दुकान जा रहा था, तभी ट्रक ने चपेट में ले लिया.
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल ले जाते वक्त बच्चे की मौत हो गयी. गुस्साए लोगों ने हज़ारीबाग-चतरा सड़क को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे. मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया.
इसे भी पढ़ें : वारंटी को गिरफ्तार करना पुलिस के लिए परेशानी का सबबः 15 हजार से अधिक अबतक फरार
पति की मौत, पत्नी घायल
वहीं दूसरी घटना त्रिवेणी कंपनी के पास घटी. केरेडारी देवारिया निवासी उपेंद्र यादव पत्नी के साथ हजारीबाग जा रहे थे. इसी दौरान हाइवा ने चपेट में ले लिया. गंभीर अवस्था में रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गयी. जबकि पत्नी को मामूली चोट आई है.
इसे भी पढ़ें : भुखमरी-गरीबी निवारण में झारखंड का प्रदर्शन सबसे खराब : नीति आयोग




