HazaribaghJharkhand

हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय का 30 वां स्थापना दिवस

Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के 30वें स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के कमिश्नर और विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति डॉ. कमल जॉन लकड़ा मौजूद रहे.

उन्होंने कहा कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने देश में अपना नाम रोशन किया है और इसमें योगदान देनेवाले सभी लोग बधाई के पात्र हैं. शिक्षा के क्षेत्र में काफी बदलाव आया है. इसमें कौशल विकास का स्थान अग्रणी है.

इसे भी पढ़ें : Ranchi: HEC के इस फैसले से कर्मियों में है नराजगी, जानें-क्या है फैसला

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ मुकुल नारायण देव ने संत विनोबा को याद करते हुए कहा कि भविष्य के लिए ऐसा एजेंसी निर्धारित करना है, जो मानव हित और नवाचार पर आधारित हो.

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न शिक्षकों को उनके बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित किया गया. कुलपति ने मुख्य अतिथि कमिश्नर को प्रतीक चिह्न और शॉल प्रदान कर सम्मानित किया.

इसे भी पढ़ें : NSUI ने बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, डिग्री के साथ सड़क पर बैठकर किया बूट पॉलिश

Related Articles

Back to top button