JharkhandLatehar

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हेसलबार में लगी ग्राम चौपाल, उपायुक्‍त हुए शामिल

Latehar :  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गांव कनेक्‍शन कार्यक्रम को लेकर सदर प्रखंड के अतिसुदूवर्ती क्षेत्र के हेसलबार गांव में ग्राम चौपाल लगायी गयी. कार्यक्रम में लातेहार उपायुक्त राजीव कुमार ने शिरकत की. कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक किया एवं गांव के विकास के लिए योजनाएं संचालित करने की बात कही. उपायुक्त ने इस दौरान महिलाओं को भी गांव के विकास में आगे आने को लेकर प्रेरित किया.

इसे भी पढ़ें – धर्मांतरण कर चुके आदिवासियों को एसटी का जाति प्रमाणपत्र देना बंद करे सरकार : फूलचंद तिर्की

जमीन पर बैठ जाना जमीनी हकीकत

ग्रामीणों के द्वारा गांव के विकास में आने वाले समस्या पुल, सड़क, स्वास्थ्य केंद्र समेत अन्य कई जानकारी दी गयी. जिस पर उपायुक्त के द्वारा समस्या समाधान करने का ग्रामीणों को भरोसा दिलाया गया. उपायुक्त ने गांव से शहर आवागमन के लिए जल्द ही नदी पर पुल निर्माण कार्य करवाने की बात कही, साथ ही अन्य समस्याओं के समाधान कर गांव को विकास के पथ पर जाने का भरोसा दिलाया. इस दौरान उन्होंने गांव के विकास में जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी ग्रामीणों से की.

इसे भी पढ़ें – धनबादः ढुल्लू महतो और एसोसिएशन के बीच कोयला उठाव का विवाद नहीं थम रहा, व्यापारी बोले मनमानी रंगदारी के आगे नहीं झुकेंगे

महिलाओं के हाथ में विकास की डोर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हेसलबार गांव में उपायुक्त राजीव कमार ने महिलाओं को स्वावलंबन का पाठ पढाया. इस दौरान उन्होंने सरकार की योजनाओं से जुड़ कर खुद का विकास कर आत्मनिर्भर होने के लिए प्रेरित किया. कहा कि महिलाएं विकास की रीढ़ हैं, जिस दिन महिलाएं खुद आत्मनिर्भर हो जायेंगी, तो खुद-ब-खूद गांव विकास के पथ पर चल पड़ेगा. उन्होंने महिलाओं को सखी मंडल जुड़ने, मुर्गी पालन, बतख पालन, सिलाई कार्य समेत अन्य योजनाओं का लाभ उठाकर विकास के पथ पर चलने को प्रेरित किया.

इसे भी पढ़ें – पलामूः नक्सली साजिश नाकाम, पलामू-लातेहार सीमा पर मिले पांच सिलेंडर बम

स्टॉल का किया निरीक्षण

हेसलबार गांव में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे उपायुक्त ने गांव में लगे स्टॉल का निरीक्षण किया. इस दौरान स्वास्थ्य कैंप का भी उपायुक्त के द्वारा अवलोकन किया गया एवं स्वास्थ्यकर्मियों को गांव में पहुंच, प्रत्येक माह मेडिकल कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया गया. इस दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों के द्वारा उत्पादित किये गये सब्जी का भी निरीक्षण किया. मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक, प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक,डीपीएम सचिन साहू,बीपीएम हरेन्द्र कुमार,एपीआरओ नेहा तिवारी,एडीएफ शुभ्रा सेन,राहुल रमण समेत अन्य कर्मी एवं ग्रामीण मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें – सीबीआई अवमानना मामले में प्रशांत भूषण को राहत देने से SC का इनकार, याचिका खारिज  

Related Articles

Back to top button