HazaribaghTODAY'S NW TOP NEWS

हजारीबागः सुरक्षाबलों और टीपीसी में मुठभेड़, तीन उग्रवादी ढेर

Hazaribagh: जिले के केरेडारी थानाक्षेत्र के बुंडू गांव के पास सुरक्षा बलों और टीपीसी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है. खबर है कि इस मुठभेड़ में तीन उग्रवादी मारे गए हैं. वहीं इस दौरान पुलिस को हथियार भी मिले है. फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

इसे भी पढ़ेंःजम्मू कश्मीर: बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हमला, 18 लोग घायल

मिली जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना पर 190 बटालियन सीआरपीएफ और टीपीसी उग्रवादियों के बीच हजारीबाग जिला के केरेडारी थानाक्षेत्र के बुंडू गांव के पास मुठभेड़ हुई. जिसमें सुरक्षाबलों ने तीन उग्रवादी को मार गिराया है.

इसे भी पढ़ेंः राहुल ने कहा- राफेल की फाइलें गायब हो गयी हैं,  30 हजार करोड़ के घोटाले में मोदी को बचाने की कोशिश

सीआरपीएफ आईजी संजय लाटकर ने कहा कि मुठभेड़ में तीन उग्रवादियों को मार गिराया गया है. टीपीसी उग्रवादी के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को ये सफलता मिली है. इस दौरान एक एके-47 व दो इंसास राइफल बरामद किए गए हैं. तीनों उग्रवादियों के शव भी बरामद किए गए हैं.

इसे भी पढ़ेंःउत्तरप्रदेश में भाजपा के सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश सिंह आपस में भिड़े, गालियों और जूते की…

Related Articles

Back to top button