
Shrinagar: पुलवामा हमले के बाद से ही जम्मू-कश्मीर हाई अलर्ट पर है. इन सबके बीच गुरुवार को जम्मू के बस स्टैंड में खड़ी एक बस पर ग्रेनेड से हमला किये जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि इस हमले में 18 लोग घायल हुए हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. धमाका सुबह करीब 11.30 बजे हुआ था, जम्मू-कश्मीर पुलिस के IGP एमके सिन्हा ने इस बात की पुष्टि की है कि ये हमला ग्रेनेड से किया गया है. घायलों को जम्मू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
इसे भी पढ़ेंः जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर
भीड़भाड़ वाले इलाके में ग्रेनेड से हमला
जिस जगह ये धमाका हुआ है वह भीड़-भाड़ वाला इलाका है. ग्रेनेड फेंकने के बाद बस स्टैंड में लगी बस के अंदर एक धमाका हुआ. कुछ सवारियां उस दौरान बस में ही थे. इधर धमाके की खबर मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया. इधर भीड़-भाड़ वाले इलाके को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर लोगों को वहां से हटाना शुरू कर दिया है.
इसे भी पढ़ेंः राहुल ने कहा- राफेल की फाइलें गायब हो गयी हैं, 30 हजार करोड़ के घोटाले में मोदी को बचाने की कोशिश
अफवाहों पर ना दें ध्यान
हमले के बाद ना सिर्फ बस स्टैंड बल्कि पूरे शहर की सुरक्षा को बढ़ाया गया है. पुलिस इस समय सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार एक संदिग्ध हमलावर ने ग्रेनेड से हमला किया और मौके से फरार हो गया. ब्लास्ट वाली जगह के पास एक बड़ी फल मंडी है, वहां मौजूद लोगों से पुलिसकर्मी पूछताछ कर रहे हैं और जानकारी लेने की कोशिश कर रहे हैं. मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि इस धमाके का मकसद सांप्रदायिक तनाव पैदा करना था. ऐसे में प्रशासन की ओर से आगाह किया गया है कि अफवाहों पर ध्यान न दें.
इसे भी पढ़ेंःउत्तरप्रदेश में भाजपा के सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश सिंह आपस में भिड़े, गालियों और जूते की…




