
Patna : पटना के गांधी मैदान में आयोजित एनडीए की विजय संकल्प रैली में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने लोगों से कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में फिर से केंद्र में मोदी की सरकार बनायें. इस क्रम में नीतीश ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफों के जमकर पुल बांधे. जनता से कहा कि ऐसे लोगों की सरकार बनाई जाये जो सेवा में रुचि रखते हों न की मेवा में रुचि रखने वालों को सत्ता की कमान दी जाये. साथ ही नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए राज्य की सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगा. जनता से लोगों की सरकार बनाई जाये जो सेवा में रुचि रखते हों न की मेवा में रुचि रखने वालों को सत्ता की कमान दी जाये. साथ ही नीतीश ने कहा कि एनडीए राज्य की सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगा. इससे पूर्व नीतीश कुमार ने अपने भाषण की शुरुआत शहीदों को याद करते हुए की. कहा कि आंतकवाद के खिलाफ जिस तरह से कार्रवाई हो रही है, उसके लिए सेना को सलाम. नीतीश ने पीएम मोदी को भी बधाई दी.
उन्होंने पुलवामा अटैक और आंतकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए बिहार के शहीदों का नाम लिया और उनका अभिनंदन किया. नीतीश ने कहा, जो कार्रवाई हो रही है और पाकिस्तान को जिस तरह साठ घंटे के अंदर अभिनंदन को जिस तरह छोड़ना पड़ा इसके लिए वह पीएम को बधाई और अभिनंदन का अभिनंदन करते हैं.
केंद्र सरकार आतंकवाद को खत्म कर देगी
सीएम ने कहा कि आतंकवाद से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा. सरकार इसके खिलाफ सख्त कदम उठायेगी. उन्होंने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि केंद्र सरकार आतंकवाद को खत्म कर देगी. नीतीश ने कहा कि पीएम मोदी ने केंद्र में रहते हुए जो काम किये हैं लोग उसकी चर्चा करते हैं. बिहार के सीएम ने कहा कि राज्य के विकास के लिए वह एक बार फिर भाजपा के साथ आये हैं. गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हम लोगों का दायित्व देश को मजबूत करना है चाहे कोई किसी भी धर्म का हो. उन्होंने कहा, कुछ लोग सत्ता में आकर धन अर्जित करते हैं; लोगों की सेवा ही हमारा धर्म है. कुछ लोगों की सेवा में रुचि नहीं है, मेवा में रुचि है. हमें ऐसे लोगों से सावधान रहना है. रैली में आई भीड़ देखकर गदगद हुए बिहार के सीएम ने कहा, भीड़ देखकर मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है. लोगों की संख्या देखकर लग रहा है कि बिहार के लोग 40 में से चालीस सीटें देंगे और केंद्र में नरेंद्र मोदी ही फिर पीएम बनेंगे.
इसे भी पढ़ें : सुशील की विपक्ष को दो टूकः पाकिस्तान से नरमी बरतनेवालों के सलाह की जरूरत नहीं




