Crime NewsJharkhandPalamu

पलामू: आहर से मिला युवक का अधजला शव, लूटपाट के बाद हत्या की आशंका

Palamu:  पलामू जिले में हत्या की घटनाएं लगातार हो रही हैं. पिछले चार दिनों के दौरान तीन लोगों की हत्या कर दी गयी. तीन दिनों के भीतर दो बुगुर्जों की हत्या होने के बाद चैथे दिन एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक का अधजला शव बरामद किया गया. युवक के साथ लूटपाट करने के बाद उसकी हत्या किये जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ेंः अमेरिका, दक्षिण कोरिया का एलान : बेहतर संबंधों के लिए बंद करेंगे संयुक्त सैन्य अभ्यास

हैदरनगर स्टेशन के पास मिला शव

हैदरनगर देवी धाम से पूरब साइड गुड़ी आहर से रविवार को एक अज्ञात युवक का अधजला शव बरामद किया गया. शव देखे जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. बड़ी संख्या में ग्रामीण शव देखने के लिए गुड़ी आहर के किनारे पहुंचे. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. शव का पंचनामा करने के बाद उसे कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भेज दिया.

इसे भी पढ़ेंः भारत ज्यादा शुल्क लगाने वाला देश, हम भी लगायेंगे जवाबी कर : ट्रंप

कमर से उपरी भाग जला हुआ मिला

युवक की कमर से उपरी भाग जला हुआ था. शव को देखने के बाद लगा कि चेहरा, पेट और कमर के हिस्से में प्लास्टिक लपेट कर उसमें आग लगायी गयी होगी. जलने के बाद शव पहचान में नहीं आ रहा था. शव को देखने से उसकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है. शव से थोड़े दूर पर उसका बैग व एक बांस भी बरामद हुआ है. बैग से सिर्फ एक मोबाईल का चार्जर मिला है. जबकि मृतक के पाकेट से कुछ भी नहीं मिला है. शव का चेहरा व कमर के उपर का भाग सामने से जला हुआ है.

हत्या कर साक्ष्य छुपाने की कोशिश: थाना प्रभारी

घटनास्थल का मुआयना करने के बाद थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि हत्या कर साक्ष्य छुपाने का मामला प्रतीत होता है. उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि मामला हत्या कर साक्ष्य छुपाने का ही है. मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस दल में एसआइ निर्भय कुमार, एएसआइ सुनील त्रिपाठी व पुलिस के जवान शामिल थे.

क्या हो सकता है हत्या का कारण?

मृतक के पहनावा व बैग से प्रतीत होता है कि युवक कहीं काम करता होगा. वह छुट्टी में घर आ रहा होगा. मृतक गुलाबी रंग का नया शर्ट, नया जिंस व नया जूता मोजा पहने हुए था. जिस स्थान पर शव बरामद हुआ है, वह सुनसान जगह पड़ता है. उसी पीड़ से हैदरनगर रेलवे स्टेशन पर उतरने व जाने वाले चार पांच गांव के पैदल यात्री आते जाते हैं. यह भी संभव है कि रेलवे स्टेशन से युवक पैदल किसी गांव में जा रहा होगा. रास्ते में उसके साथ लूटपाट करने के बाद उसकी हत्या कर दी गयी होगी. साथ ही साक्ष्य छुपाने के लिए उसके आधे शरीर को जलाया गया होगा. हत्या का कारण दुश्मनी भी हो सकता है.

इसे भी पढेंः बालाकोट एयर स्‍ट्राइक से माहौल बदला, मोदी विरोधी पस्त, सुर बदल रहे हैं खरी खोटी सुनाने वाले

Related Articles

Back to top button